116.84 करोड़ के फर्जी FDR घोटाले पर आम आदमी पार्टी का जोरदार विरोध

www.atalhind.com8 April 20261 min read0 viewsचंडीगढ़
116.84 करोड़ के फर्जी FDR घोटाले पर आम आदमी पार्टी का जोरदार विरोध

 

चंडीगढ़,/8 अप्रैल/अटल हिन्द ब्यूरो

चंडीगढ़ नगर निगम में ₹116.84 करोड़ के फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट (FDR) घोटाले ने म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की कार्यप्रणाली और वित्तीय पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। इस बड़े घोटाले के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने निगम सदन में जोरदार विरोध दर्ज कराया।

आम आदमी पार्टी के लीडर ऑफ अपोजिशन हरदीप सिंह, योगेश ढींगरा, पूर्व मेयर कुलदीप कुमार, जसबीर सिंह लाड़ी, मुनव्वर खान, जसविंदर कौर, नेहा मुसावत, अंजू कत्याल और रामचंद्र यादव सहित सभी पार्षदों ने तख्तियां लहराकर इस भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।

पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन अब भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुका है, जहां बार-बार जनता के पैसे के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई वित्तीय अनियमितताएं सामने आ चुकी हैं।

CREST घोटाले का उल्लेख करते हुए नेताओं ने बताया कि IDFC First Bank से जुड़े बैंक अधिकारी पहले ही ₹83 करोड़ के फंड डायवर्जन मामले में आरोपी हैं। अब उसी क्रम में ₹116.84 करोड़ के फर्जी FDR जारी होने का मामला सामने आना बेहद चिंताजनक है, जिसमें बैंक के पूर्व अधिकारियों और अन्य लोगों की भूमिका संदिग्ध है।

आम आदमी पार्टी ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के घोटालों पर पूर्ण रोक लगाई जा सके।

पार्टी ने दोहराया कि आम आदमी पार्टी जनता के पैसे की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई हर स्तर पर जारी रखेगी।

Share:

Comments

Leave a comment