आस्था का सम्मान, सुरक्षा जिम्मेदारी- कुलदीप सिंह

Atal Hind29 July 20262 min read0 viewsजींद
आस्था का सम्मान, सुरक्षा जिम्मेदारी- कुलदीप सिंह

आस्था का सम्मान, सुरक्षा जिम्मेदारी- पुलिस अधीक्षक

श्रावण मास पर मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर उमडऩे वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने किए सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता इंतज़ाम ।

नरवाना,/ 29 जुलाई 2026/नरेन्द्र जेठी

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह भा.पु.से. ने सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करें, मंदिरों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखें तथा प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और शांतिपूर्ण दर्शन सुनिश्चित करें ।

 

 

पुलिस ने आमजन से अपील की कि कतारबद्ध होकर शांतिपूर्वक दर्शन करें। बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं का सम्मान करें । अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें । अपने वाहन को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें ।

 

 

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी पुलिसकर्मी को दें । अफवाहों से बचें और सोशल मीडिया पर केवल सत्यापित जानकारी ही साझा करें ।

 पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा धार्मिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि श्रावण मास श्रद्धा और आस्था का पावन पर्व है।  पुलिस आपकी सुरक्षा और सेवा के लिए 24 गुणा 7 पूरी निष्ठा के साथ मुस्तैद है।

 

 

 

हमारा प्रयास है कि प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में अपने अराद्यधय देव के दर्शन कर सके । सभी सुरक्षा नियमों का पालन करें, पुलिस का सहयोग करें और मिलकर श्रावण मास को श्रद्धा, सौहार्द एवं सुरक्षा के साथ मनाएं ।

Share:

Comments

Leave a comment