गद्दार कैसे चौटाला साहब का फोटो लगा सकते हैं-अभय सिंह चौटाला

Atal Hind16 May 20253 min read0 viewsचंडीगढ़
गद्दार कैसे चौटाला साहब का फोटो लगा सकते हैं-अभय सिंह चौटाला
हरियाणा में बीजेपी की कमजोर सरकार है और दिल्ली में बैठे लोग इसे चला रहे हैं: चौ. अभय सिंह चौटाला
25 मई तक पानी नहीं मिला तो बॉर्डर से पंजाब के किसी भी सरकारी वाहन को गुजरने नहीं देंगे, अगर जरूरत पड़ी तो हम पंजाब का हर वाहन रोक देंगे
राष्ट्रीय पार्टियां हरियाणा में दोहरी राजनीति करती हैं, इनके बयान पंजाब में अलग और हरियाणा में अलग हैं
भूपेंद्र हुड्डा सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने कुछ नहीं किया
पंजाब की कैबिनेट में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पिता मंत्री थे, उन्होंने उन कागजों पर साइन किए थे जिसमें लिखा था कि हरियाणा अलग प्रदेश नहीं बनना चाहिए
चंडीगढ़, 16 मई/अटल हिन्द /राजकुमार अग्रवाल
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमारे जवानों ने बड़ी बहादुरी से आतंक का बदला लिया। मैं हमारे जवानों को बधाई देता हूं।पानी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी की कमजोर सरकार है और दिल्ली में बैठे लोग इसे चला रहे हैं।How can traitors put Chautala sahab’s photo – Abhay Singh Chautala
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कई बार कहा कि हम पानी लेकर रहेंगे। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया क्योंकि इनका प्रदेश बनाने में कोई सरोकार नहीं था। चौधरी देवीलाल ने एक लड़ाई लड़ी तब हमें हरियाणा प्रदेश मिला। तब पानी का बंटवारा भी हुआ था। पंजाब के मुख्यमंत्री ने वाहवाही लेने के लिए हमारा पानी कम कर दिया है। जब एक चीफ इंजीनियर वहां गया तो उन्होंने उसे बंधक बना लिया। राष्ट्रीय पार्टियां हरियाणा में दोहरी राजनीति करती हैं। इनके बयान पंजाब में अलग और हरियाणा में अलग हैं।
पंजाब के वाहन हरियाणा में आते जाते हैं। जब वो हमारा पानी रोक सकते हैं हम भी उनके वाहन रोक सकते हैं। अगर प्रदेश के लोग पानी की कमी से परेशान होंगे तो इनेलो हाथ पर हाथ रख कर नहीं बैठ सकती। हम राज्यपाल से मिलेंगे और उनके सामने यह मांग उठाएंगे कि वे सरकार पर दबाव बनाएं और हरियाणा तो पानी दिलाएं। अगर 25 मई तक पानी नहीं मिला तो हम हरियाणा- पंजाब के जो बॉर्डर हैं वहां से हम पंजाब के किसी भी सरकारी वाहन को गुजरने नहीं देंगे। यह एक दिन के लिए होगा। अगर फिर भी पानी नहीं मिलता तो इसे आगे बढ़ाएंगे। हम संघर्ष करेंगे और इसे एसवाईएल से भी जोड़ेंगे।
बीबीएमबी हमारा एक सदस्य होता था। जो हरियाणा की मांग उठाता था लेकिन हरियाणा की भाजपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उसके रिटायर होने के बाद कोई सदस्य वहां नहीं लगाया। हमें अगर जरूरत पड़ी तो हम पंजाब का हर वाहन रोक देंगे। सरकार को इस पर सत्र बुलाना चाहिए था।भूपेंद्र हुड्डा सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए थे। लेकिन उनके बाद उन्होंने क्या किया? उन्होंने कुछ नहीं किया। पंजाब की कैबिनेट में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पिता मंत्री थे। उन्होंने उन कागजों पर साइन किए थे जिसमें लिखा था कि हरियाणा अलग प्रदेश नहीं बनना चाहिए। ये लोग तो हरियाणा बनाना ही नहीं चाहते थे। ऐसी पार्टियों से कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि हरियाणा का हक दिलाएंगे।
हरियाणा सरकार अपने हिस्से का 9 हजार क्यूसेक पानी तो ले नहीं पा रहे और बात करते हैं 10 हजार क्यूसेक की। आज हमें एसवाईएल का पानी नहीं मिल रहा। इसके लिए केंद्र सरकार और हमारे सांसद भी जिम्मेदार हैं।जेजेपी को लेकर कहा कि अगर उन्होंने पोस्टर पर ओम प्रकाश चौटाला का फोटो लगाया तो मेरे पैर में जूता है। चौटाला साहब कह कर गए थे कि ये पार्टी के गद्दार हैं। गद्दार कैसे चौटाला साहब का फोटो लगा सकते हैं।
Share:

Comments

Leave a comment