आदर्श स्कूल कैरू की अंडर-11 खो-खो टीम (गर्ल्स & बॉयज) का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

Atal Hind1 August 20262 min read0 viewsभिवानी
आदर्श स्कूल कैरू की अंडर-11 खो-खो टीम (गर्ल्स & बॉयज) का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन
कैरू खंड से एक और धमाकेदार उपलब्धि, आदर्श विद्यालय कैरू की लड़कियों की खो-खो टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई
तोशाम, 01 अगस्त 2026/विष्णु दत्त शास्त्री
आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैरू की अंडर-11 लड़कियों की खो-खो टीम ने जिला स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतिस्पर्धा में तूफानी प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
जिला भिवानी में चल रही खो-खो प्रतियोगिता में जिलेभर की दमदार टीमें उतरी थी। लेकिन खंड कैरू से आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैरू की छोटी-छोटी खिलाड़ियों ने मैदान में जोश, जुनून और जबरदस्त टीम वर्क दिखाया।
एक के बाद एक मैच को जीतकर टीेम ने सीधे फाइनल में एंट्री ली और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना नाम पक्का कर लिया जिसके कारण विद्यालय में दूसरे दिन भी खुशी का माहौल बना रहा।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्कूल चेयरमेन आर के बंगालिया ने प्रार्थना सभागार में सभी विजेता खिलाड़ियों व खेल प्रशिक्षक अजीत सिंह व राहुल का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया तथा आगामी टूर्णामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि हमारे बेटों और बेटियों ने अपनी मेहनत और लगन से कैरू खंड और जिले का मान बढ़ाया है और इस बेहतरीन जीत से उन्होनें साबित किया कि गाँव की मिट्टी से भी चैंपियन निकलते हैं।
खेल प्रशिक्षक अजीत सिंह ने बताया कि खंड कैरू से अंडर-11 लड़कों की टीम पहले ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर चुकी है अब लड़कों और लड़कियों की दोनों टीमें आने वाले राज्य स्तरीय टूर्णामेंट में खंड कैरू और जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर आदर्श एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष राजरूप धानियाँ, प्राचार्य एस. एन. पालीवाल, उपप्रबंधक विकास बंगालिया, दीपक बंगालिया, उपप्राचार्य संजय जांगड़ा, काॅर्डिनेटर रामफल सिंह व प्राध्यापिका  प्रवीण कुमारी के अलावा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Share:

Comments

Leave a comment