अम्बाला के साहा में लैंटर डालते समय बड़ा हादसा, 6 मजदूर घायल

www.atalhind.com15 April 20261 min read0 viewsअम्बाला
अम्बाला के साहा में लैंटर डालते समय बड़ा हादसा, 6 मजदूर घायल
अम्बाला जिले के साहा में लैंटर डालते समय हुआ हादसा, करीब 6 मजदूर घायल
अम्बाला
बुधवार दोपहर अम्बाला जिले के साहा में उस समय हादसा हो गया, जब मजदूर लैंटर डाल रहे थे कि अचानक लैंटर गिर गया। इस हादसे में करीब 6 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार साहा में शहजादपुर मार्ग पर एक दुकान की दूसरी मंजिल का लैंटर डाला जा रहा था। इसकी पहली मंजिल का लैंटर भी कुछ दिन पहले डाला गया था और हाल ही में उसे खोलकर ऊपर निर्माण शुरू कर दिया था।
बताया जा रहा है कि शटरिंग के बाद आज दोपहर दूसरी मंजिल का लैंटर डाला जा रहा था और मजदूर ऊपर काम कर रहे थे। अचानक दूसरी मंजिल का लैंटर गिर गया और शटरिंग व लैंटर पहली मंजिल के लैंटर पर गिर गए, जिससे पहली मंजिल का लैंटर भी गिर गया। इस हादसे में मजदूर फंस गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य करते हुए घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार हादसे में गांव बिहटा के राजा राम और विपिन जबकि बिहार निवासी राहुल, विक्रम, रवि, रामचन्द्र भी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि करीब एक वर्ष पहले भी साहा में इसी तरह लैंटर डालते समय हादसा हुआ था और उस समय भी कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए थे। बताया जा रहा है कि आज जो लैंटर गिरा है और जो पहले लैंटर गिरा था, उसका काम एक ही ठेकेदार द्वारा किया जा रहा था।
Share:

Comments

Leave a comment