यश सैनी ने तैराकी में स्टेट लेवल पर हासिल किया गोल्ड मैडल

Atal Hind1 August 20262 min read0 viewsकुरुक्षेत्र
यश सैनी ने तैराकी में स्टेट लेवल पर हासिल किया गोल्ड मैडल
यश सैनी ने तैराकी में स्टेट लेवल पर हासिल किया गोल्ड मैडल
बाबैन/ 1 अगस्त 2026/सुरेश अरोड़ा/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
भारत पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल  बाबैन में दसवीं कक्षा के छात्र यश सैनी ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक (तैराकी)सी॰बी॓॓॰एस ॰ई॰ नॉर्थ जोन- 2 में यश सैनी ने स्टेट लेवल पर खेल कर गोल्ड मेडल प्राप्त  किया और National लेवल पर चयनित होकर अपनी,अपने माता-पिता और स्कूल की कीर्ति में चार चांद लगा दिए।
इस उपलब्धि के लिए विद्यालय की ओर से यश सैनी को स्मृति  चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त भारत पब्लिक स्कूल के अन्य छात्र  1500 m से 400 M रेस में मन्नत शर्मा, कराटे प्रतियोगिता में  हर्षित कक्षा 7, अश्वत कक्षा 9, ऋषव कक्षा 7 नमन कक्षा 8, रेसलिंग प्रतियोगिता में युवराज कक्षा 7, दक्ष 7, वॉलीबॉल अंडर-19 में 12वीं कक्षा के छात्र भारत और पार्थ,
लड़कियों की कराटे प्रतियोगिता में  गुरनदर कक्षा 7th,अवनी 7th, भूमि  7th, अदिति 7 th, जसलीन 7th और नम्रता 7th , एथलीट्स में कक्षा 12वीं का छात्र जसमीत, डिस्कस थ्रो में कक्षा बारहवीं का ही छात्र भारत और कक्षा नवमी की नंदिनी ने इन सभी छात्रों ने District  में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्टेट में चयनित हुए।
इस अवसर पर स्कूल की प्रबंधक कमेटी की प्रधान व पूर्व सांसद कैलाशो सैनी जी ने सभी को हार्दिक बधाई दी और सब को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जगत में चमकते हुए इन बच्चों के हमें उज्जवल भविष्य की बहुत आशा है।
यह बच्चे केवल अपने या अपने परिवार के लिए  ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। इन्होंने भारत स्कूल के नाम की कीर्ति पर भी चार चांद लगा दिए है।
उन्होंने विद्यालय की प्रबंधक कमेटी की तरफ से इन बच्चों को खेल संबंधी हर सुविधा और सहयोग मुहैया करवाया  जाने काआश्वासन दिया। अंत में प्रिंसिपल मैंम सुनीता खन्ना जी ने इन बच्चों की बहुत  सराहना की और उनके अभिभावकों का भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
Share:

Comments

Leave a comment