दनौदा कंला में बाबा की हत्या का आरोपी चंद घंटों में काबू ।

www.atalhind.com26 March 20262 min read0 viewsजींद
दनौदा कंला में बाबा की हत्या का आरोपी चंद घंटों में काबू ।
दनौदा कंला में बाबा की हत्या का आरोपी चंद घंटों में काबू ।
नरवाना 26 मार्च नरेंद्र जेठी
पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह (भा.पु.से.) के कुशल दिशा-निर्देशन में थाना सदर नरवाना की चौकी दनौदा कलां पुलिस टीम ने दनौदा में हुई बाबा की हत्या के आरोपी को चंद घंटों में काबू करने में सफलता हासिल की है ।
थाना सदर नरवाना के प्रभारी उप निरीक्षक कमल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता ओमप्रकाश निवासी दनौदा कलां (दादा रामेश्वर गौशाला में सचिव) ने सूचना दी कि लगभग 7 वर्ष पूर्व सतबीर उर्फ गूंगा नामक बाबा (जो मूक-बधिर था) अन्न क्षेत्र दनौदा कलां में रह रहा था।
दिनांक 25.03.2026 को सतपाल उर्फ सत्ता के कपड़े खून से सने हुए हैं और वह बाबा सतबीर उर्फ गूंगा के साथ झगड़ा कर रहा था।  जब उन्होंने ग्रामीणों के साथ जाकर मौके पर देखा तो बाबा सतबीर उर्फ गूंगा खून से लथपथ अवस्था में मृत पाए गए। तत्पश्चात उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक सुरेश कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक नरवाना श्री कमलदीप राणा, थाना प्रभारी सदर नरवाना उप निरीक्षक कमल सिंह तथा डॉ. धर्मेंद्र (एमएफएसयू टीम इंचार्ज) भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए।
 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम उपरांत अंतिम संस्कार हेतु ग्रामीणों कोसौंप दिया। और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सीआईए नरवाना सहित कई टीमों का गठन कर लगातार छापेमारी की जिसमे आरोपी सतपाल उर्फ सत्ता निवासी दनौदा कलां को काबू किया गया
तथा आरोपी के खिलाफ थाना सदर नरवाना में हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है। पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।*
Share:

Comments

Leave a comment