बल्लभगढ़ में भूकंप आपदा से बचाव हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया

www.atalhind.com13 March 20262 min read0 viewsफरीदाबाद
बल्लभगढ़ में भूकंप आपदा से बचाव हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया

 

बल्लभगढ़/ 13 मार्च /अटल हिन्द

 

बल्लबगढ़ में भूकंप आपदा से बचाव हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया जिसके नोडल अधिकारी बल्लभगढ़ के एसडीएम मयंक भारद्वाज को नियुक्त किया गया जिसमें एनडीआरफ के 70 जवान सिविल डिफेंस के 15  जवान होमगार्ड के 10 जवान अग्नि विभाग के पांच जवान सिविल हॉस्पिटल के पांच डॉक्टर रेड क्रॉस के आठ स्वयंसेवकों की क्यूआरटी टीमों ने भाग लिया संपूर्ण मॉकड्रिल का नेतृत्व सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन एवं आपदा प्रबंधन के विषय विशेषज्ञ डॉ एमपी सिंह के द्वारा किया गया

 

इस अवसर पर प्रोजेक्ट ऑफिसर गुरकरण सिंह एनडीआरएफ से इंस्पेक्टर झा बर्मन असिस्टेंट फायर ऑफिसर सुनील वर्मा सिविल हॉस्पिटल से डॉ सुधीर डॉ रविंदर रेड क्रॉस से अरविंद कुमार होमगार्ड से प्लाटून कमांडर उदयवीर डागर  सिविल डिफेंस से टीचर ऑफ ट्रेनर आसिफ एवं आपदा मित्र तथा एसडीम ऑफिस से राहुल शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे

 

 

इस कार्यक्रम की शुरुआत सायरन बजाकर की गई एनडीआरएफ की टीम के आने से पहले लोकल टीमों ने इमारत में दबे पीड़ित लोगों को निकाला और फर्स्ट  एड पोस्ट तक पहुंचाया कुछ समय के बाद एनडीआरफ की टीम मौके पर पहुंच गई और कैमरा से अन्य पीड़ितों को सर्च किया कंक्रीट कटर से दीवार को काटकर लोगों को बाहर निकाल इसी बीच शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई पास में कुछ सूखे पेड़ थे जिन तक लगता पहुंच गई उन पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग  को सूचित किया गया और उन लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया गया बाद में एसडीम बल्लबगढ़ ने डी ब्रीफिंग  मीटिंग ली और कहा कि हमें आपदा का इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि अपने आसपास में लोगों को जागरूक करना चाहिए क्योंकि फरीदाबाद सीस्मिक जोन 4 में आता है इसलिए सिविल डिफेंस के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्कूल कॉलेज में जाकर मॉकड्रिल करानी चाहिए ताकि आपातकालीन स्थिति में वह प्रशिक्षित विद्यार्थी प्रशासन के साथ मिलकर कार्य कर सके

Share:

Comments

Leave a comment