भारत विकास परिषद नरवाना ने मरीजों, वृद्धाश्रम व नशा मुक्ति केंद्र में बांटा दुग्ध व फलाहार

www.atalhind.com31 May 20261 min read0 viewsजींद
भारत विकास परिषद नरवाना ने मरीजों, वृद्धाश्रम व नशा मुक्ति केंद्र में बांटा दुग्ध व फलाहार
भारत विकास परिषद शाखा  ने मरीजों में बांटा दुग्ध फलाहार।
नरवाना /नरेंद्र जेठी
भारत विकास परिषद शाखा नरवाना के तत्वाधान में आज शाखा अध्यक्ष जयपाल बंसल के  पिताजी स्वर्गीय श्री ओमप्रकाश बंसल की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर के सामान्य अस्पताल नरवाना में मरीजों में दुग्ध फलाहार का वितरण किया गया।
इसके साथ-साथ नरवाना शहर के नशा मुक्ति केंद्र और वृद्ध आश्रम में भी फलाहार वितरित किया गया। शाखा अध्यक्ष जयपाल बंसल ने बताया कि उनके पिताजी एक सेवाभावी इंसान थे और उन्हीं के बताए मार्ग पर चलते हुए परिषद परिवार के माध्यम से सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।
परिषद के सेवा प्रकल्प के तहत जरूरतमंद मरीजों में दुग्ध व पौष्टिक फलाहार का वितरण करके परिषद परिवार के सदस्यों ने भगवान से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। शाखा सचिव विकास मित्तल और कोषाध्यक्ष रामफल सिंगल ने संयुक्त रूप से बताया कि भारत विकास परिषद नरवाना हमेशा सेवा ,संपर्क ,सहयोग के कार्य करती रहती है और शहर के जरूरतमंद व्यक्तियों में खाद्य पदार्थ और अन्य सामग्री का वितरण समय-समय पर किया जाता है ।
परिषद आगे भी इसी प्रकार के कार्य एक नई ऊर्जा और जोश के साथ करती रहेगी। इस कार्यक्रम में परिषद परिवार के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग व समर्थन प्राप्त हुआ। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष जयपाल बंसल , सचिव विकास मित्तल , कोषाध्यक्ष रामफल सिंगल ,सेवा उपाध्यक्ष बलराज गर्ग , जय भगवान मित्तल, वासुदेव गर्ग ,प्रवीण मित्तल दनोदा , संपर्क उपाध्यक्ष विशाल मित्रा, प्रवीण गुप्ता ,राजेश बडनपुर आदि सदस्य उपस्थित रहे।
Share:

Comments

Leave a comment