चिराग पब्लिक स्कूल नरवाना के विद्यार्थी हरियाणा गौरव अवार्ड एवं हरियाणा विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित

Atal Hind6 August 20261 min read0 viewsजींद
चिराग पब्लिक स्कूल नरवाना के विद्यार्थी हरियाणा गौरव अवार्ड एवं हरियाणा विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित

नरवाना: चिराग पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र ‘हरियाणा गौरव’ और ‘हरियाणा विज्ञान पुरस्कार’ से सम्मानित

नरवाना/06 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स/ नरेन्द्र जेठी
 पटेल नगर स्थित चिराग पब्लिक स्कूल में गुरुवार को प्रात: कालीन प्रार्थना सभा के दौरान एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा समिति द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के लगभग 20 विद्यार्थियों को हरियाणा गौरव अवार्ड एवं हरियाणा विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
हरियाणा गौरव अवार्ड से सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में कुशल सुपुत्र मंजीत एवं गरिमा सुपुत्री संदीप शामिल रहे। वहीं हरियाणा विज्ञान पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में खुशी सुपुत्री राममेहर एवं हर्ष सुपुत्र मनोज का नाम प्रमुख रहा। राष्ट्रीय शिक्षा समिति, टोहाना की ओर से सभी विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न, प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान किए गए।
बाकी अन्य विद्यार्थियों को मेरिट सूची में स्थान पाने पर समिति ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने पर विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों में हर्ष का वातावरण देखने को मिला।
विद्यालय प्राचार्य ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रतिभा आधारित प्रतियोगिताओं में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करता है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को ब?ाते हैं तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं। विद्यालय की प्रबंधक समिति ने भी सभी सम्मानित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं अध्यापकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Share:

Comments

Leave a comment