गुरुग्राम में गैस सिलेंडरों का पड़ा अकाल

www.atalhind.com12 March 20262 min read0 viewsगुरुग्राम
गुरुग्राम में गैस सिलेंडरों का पड़ा अकाल
गुरुग्राम में गैस सिलेंडरों का पड़ा अकाल
नहीं मिल रहे गैस सिलेंडर
कॉमर्शियल सिलेंडर बंद होने से होटल का काम हो रहा है ठप्प
फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि गुरुग्राम में गैस सिलेंडरों का अकाल पड़ गया है। लोग सिलेंडर के लिए भटक रहे हैं, उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहे। सरकार गैस का भंडार होने की झूठी बात कहकर देश को गुमराह करने का काम कर रही है। सरकार गैस संकट को जल्द से जल्द दूर करे, ताकि घरेलू और कमर्शियल गैस उपभोक्ताओं को दिक्कत ना हो।
पंकज डावर ने कहा कि उपभोक्ता उन्हें  गैस की किल्लत की जानकारी दे रहे हैं। गैस एजेंसियों से खरा सा जवाब मिल रहा है कि स्टॉक नहीं है। आगे कब आएगा, इसका भी कुछ अता-पता नहीं है। उन्होंने शहर में गैस एजेंसियों द्वारा गैस नहीं होने की बात कही जा रही है, वहीं सरकार के दावे हैं कि गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर गैस की कमी नहीं है तो फिर इसकी सप्लाई क्यों नहीं हो रही। क्यों नहीं एजेंसियों पर सिलेंडर पहुंचाए जा रहे। कागजों में ही सरकार की गैस पूरी है, लेकिन धरातल पर सब बंटा धार है। पंकज डावर ने कहा कि जो सरकार सिर्फ गैस की व्यवस्था को ही नहीं संभाल पा रही, वह दूसरी वस्तुओं पर कैसे प्रबंधन करेगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता दिनभर गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। कॉल करके जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने गैस के नाम पर ना में ही जवाब मिलता है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहरी पंकज डावर ने कहा कि गुडग़ांव देश ही नहीं दुनिया का प्रमुख शहर है। यहां पर गैस की सप्लाई बाधित होना व्यवस्था का पूरी तरह से खराब हो जाना है। क्योंकि यहां कंपनियों, होटलों और घरेलू किचन पर सीधा असर पड़ रहा है। ये ऐसी जगह हैं जहां पर लकड़ी, कोयला से खाना नहीं बनाया जा सकता। गैस से ही व्यवस्था दुरुस्त की जा सकती है। गैस का टोटा हर होटल, रेस्तरां और घरों को प्रभावित कर रहा है। सरकार इस पर कतई गंभीर नहीं है। क्योंकि सरकार के रिकॉर्ड में तो गैस के भंडार भरे हुए हैं।
Share:

Comments

Leave a comment