गुरुग्राम में अवैध बोरवेल माफिया पर कार्रवाई 3 करोड़ की जमीन पर बना ऑफिस जमींदोज

www.atalhind.com30 April 20262 min read0 viewsगुरुग्राम
गुरुग्राम में अवैध बोरवेल माफिया पर कार्रवाई 3 करोड़ की जमीन पर बना ऑफिस जमींदोज
अवैध बोरवेल से पानी बेचने वाले अपराधी पव्वा कीमती ऑफिस जमीदोज
03 करोड़ रुपए कीमत की लगभग 300 वर्ग गज जमीन पर अवैध ऑफिस
आरोपी द्वारा अवैध रूप से बोरवेल करके अवैध रूप से बेचा जा रहा था पानी
आरोपी के ऊपर दर्ज है 08 विभिन्न वभिन्न गंभीर आपराधिक मामले
अपराधियों के खिलाफ पुलिस की अवैध कब्जों पर सर्जिकल स्ट्राइक
गुरुग्राम  /30 अप्रैल 2026/फतह सिंह उजाला
जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस ने भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ एक सटीक एवं सशक्त अभियान चलाते हुए शहर में अवैध कब्जों/अवैध निर्माण के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर गांव बुढेडा जिला गुरुग्राम एसजीटी यूनिवर्सिटी के पास बादली रोड पर अवैध रूप से किए गए ऑफिस के निर्माण की पहचान कर मशीनरी की सहायता से पूरी तरह अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया, जिससे भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया।
अवैध रूप से लगभग 03 करोड़ रुपए कीमत की लगभग 300 वर्ग गज जमीन पर अवैध रूप से ऑफिस बनाया हुआ था
इस कार्यवाही में अपराधी नरेंद्र उर्फ पव्वा निवासी गांव धनवापुर जिला गुरुग्राम को चिन्हित किया गया। उपरोक्त आरोपी मारपीट करने, जान से मारने की धमकी, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है तथा उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध 08 अभियोग* अंकित हैं। जांच में यह भी सामने आया कि उपरोक्त अपराधी द्वारा अवैध रूप से लगभग 03 करोड़ रुपए कीमत की लगभग 300 वर्ग गज जमीन पर अवैध रूप से ऑफिस बनाया हुआ था तथा अवैध रूप से बोरवेल करके पानी बेचने का काम करता था। यह कार्यवाही अपराध शाखा पालम विहार, गुरुग्राम द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से की गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में अवैध संरचनाओं को हटाया गया। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई।
गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।
Share:

Comments

Leave a comment