गुरुग्राम पहुंची वाराणसी से लाई गई पवित्र कलश यात्रा

Atal Hind31 July 20262 min read0 viewsगुरुग्राम
गुरुग्राम पहुंची वाराणसी से लाई गई पवित्र कलश यात्रा

पवित्र कलशों को प्रदेश के सभी 27 जिलों के लिए रवाना किया जाएगा – एमएलए मुकेश

श्री माता शीतला देवी मंदिर में गुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली से लाए कलश अर्पित
“समरसता संकल्प अभियान” कलश यात्रा का भव्य एवं श्रद्धापूर्वक स्वागत
सामाजिक समरसता का संदेश देती हुई यात्रा श्री माता शीतला देवी मंदिर तक पहुंची
श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना कर उन्नति एवं सामाजिक सौहार्द की प्रार्थना की
गुरुग्राम /फतह सिंह उजाला/31 जुलाई 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
एमएलए मुकेश शर्मा ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के पावन उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से विधि-विधान के साथ पवित्र मिट्टी एवं कलश लेकर गुरुग्राम पहुंची “समरसता संकल्प अभियान” कलश यात्रा का भव्य एवं श्रद्धापूर्वक स्वागत किया।
यह कलश वंदन यात्रा गुरुग्राम के सरहौल बॉर्डर से प्रारंभ होकर श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश देती हुई श्री माता शीतला देवी मंदिर तक पहुंची।
इस अवसर पर एमएलए मुकेश शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज का जीवन समरसता, समानता, सेवा और मानवता के उच्च आदर्शों का प्रतीक है।
उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक सद्भाव को सशक्त बनाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि यह पावन कलश यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में भाईचारे, समानता और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।
श्री माता शीतला देवी मंदिर में गुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी से भरे कलश को माता के श्रीचरणों में समर्पित कर समाज में सुख, शांति, समरसता और मानव कल्याण की मंगलकामना की गई।
मुकेश शर्मा ने श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की उन्नति एवं सामाजिक सौहार्द की प्रार्थना भी की।
उन्होंने बताया कि गुरुग्राम पहुंचने के बाद यह पावन कलश यात्रा आगामी दिनों में हरियाणा के विभिन्न जिलों, मंडलों और गांवों तक पहुंचेगी तथा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव और मानव सेवा के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी।
उन्होंने कहा कि 4 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की उपस्थिति में इन पवित्र कलशों को प्रदेश के सभी 27 जिलों के लिए रवाना किया जाएगा, जहां विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से इस पवित्र मिट्टी का उपयोग किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक आयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह एवं कृष्ण कुमार बेदी, संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, विधायक  तेजपाल तंवर, विधायिका श्रीमती बिमला चौधरी,  कपूर सिंह वाल्मीकि,  हरेंद्र सिंह, भाजपा हरियाणा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता, गुरुग्राम जिला भाजपा अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, महानगर अध्यक्ष  अजीत सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Share:

Comments

Leave a comment