हरियाणा कांग्रेस ने 51 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए, संगठन मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

हरियाणा कांग्रेस ने 51 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए, संगठन मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन विस्तार के तहत 51 नए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए

 

चंडीगढ़ / अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स / 4 अगस्त 2026

 

 

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन विस्तार के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में 51 नए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मंगलवार को यह सूची जारी की।

 

नियुक्तियां जिला कांग्रेस अध्यक्षों की सिफारिश, वरिष्ठ नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं से मिले सुझाव तथा हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त से चर्चा के बाद तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।

 

 

सूची के अनुसार भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर जिलों के विभिन्न ब्लॉकों में नए अध्यक्ष बनाए गए हैं।

 

सबसे अधिक नियुक्तियां झज्जर, पानीपत और सिरसा जिलों में की गई हैं।फरीदाबाद में पृथला, मोहना, एनआईटी, बड़खल और बल्लभगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष बदले गए हैं, जबकि गुरुग्राम में बादशाहपुर और तावड़ू में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

हिसार, जींद, रोहतक और पानीपत में भी शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में संगठनात्मक फेरबदल किया गया है।प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाना है।

51 नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों की पूरी सूची

जिला ब्लॉक का नाम नवनियुक्त अध्यक्ष
भिवानी सिवानी बहल कृष्ण कुमार
लोहारू राजपाल
फरीदाबाद पृथला लक्ष्मण तंवर
मोहना बंटी हुड्डा
फरीदाबाद MC-I श्रीमती खुशबू खान
तिगांव हातम अधाना
फरीदाबाद NIT अरुण सिंह
बड़खल MC-I राकेश
बल्लभगढ़ MC-1 रितु कुंडू
गुरुग्राम बादशाहपुर अशोक अंबावत
तावड़ू राजेश सेहरावत
हिसार अग्रोहा रमेश गोदारा
बरवाला अर्बन सुनील मित्तल
बास राकेश खाब
नारनौंद कुलदीप डाटा
झज्जर बहादुरगढ़ अर्बन कमल अरोड़ा
बहादुरगढ़ रूरल संदीप कुमार @ सीटू
बादली चेतनानंद
माछरौली अजब सिंह
झज्जर राम प्रकाश
साल्हावास मातनहेल समशेर सिंह
बेरी विजय कुमार
छारा पवन कुमार दलाल
जींद जुलाना अर्बन संदीप पांचाल
जुलाना रूरल जगबीर ढिगाना
पिल्लूखेड़ा विक्रम कुंडू
सफीदों रणबीर भोसलाना
जींद अर्बन महीपाल कौशिक
जींद रूरल सतपाल ढांडा
उचाना दलबीर सिंह
कैथल गुहला महावीर
सीवन लवजिंदर सिंह
पानीपत पानीपत सिटी अजय खुराना
पानीपत मॉडल टाउन सतीश गल्होत्रा
मदलौडा विकास
समाल्खा मदन लाल (SC)
बापौली सुभाष रावल
रोहतक लाखन माजरा ठाठ सिंह
महम सुरेश चंदर
सांपला राज कुमार
रोहतक रूरल शमशेर सिंह
कलानौर कुशलानंद
कलानौर अर्बन महेंद्र कुमार अरोड़ा
सिरसा कालावाली निशान सिंह
बड़ागुड़ा सोहन सिंह थिराज
सिरसा अर्बन मोहित शर्मा
सिरसा रूरल भजन नाढा
ऐलनाबाद मनोज सिहाग
नाथूसरी चोपटा रणबीर बेनीवाल
डबवाली रवींद्र कुमार रत्ताखेड़ा
रानिया रूरल कुलदीप नंबरदार
सोनीपत राई रवींद्र कुमार
मुरथल देवेंद्र कुमार (SC)
खरखौदा अर्बन प्रवीन सैनी
गोहाना अर्बन उमेश विज
यमुनानगर सढौरा अख्तर अली
यमुनानगर रूरल चंद्रभान कंबोज

नए ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से स्थानीय स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है।

हरियाणा कांग्रेस द्वारा जारी पीडीऍफ़ फ़ाइल =यहाँ देखे —CONGRESS HARYANA PDF 04082026

Share:

Comments

Leave a comment