हसान में 13 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे, पानी की बर्बादी पर विभाग सख्त

हसान में 13 अवैध कनेक्शन काटे, पेयजल बर्बादी पर विभाग सख्त
जल सरक्षण अभियान : पानी की बर्बादी पर कटेंगे कनेक्शन, 19 को दिए नोटिस
तोशाम/15 जून/विष्णु दत्त शास्त्री
एसडीएम संदीप कुमार के कुशल मार्गदर्शन में गर्मी के मौसम में बढ़ती पेयजल किल्लत के बीच जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग डिवीजन तोशाम अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। जहां एक और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है वही दूसरी और कुछ लोग अवैध कनेक्शन और खुले नल चलाकर पानी की बर्बादी कर रहे हैं।
ऐसे लोगों के विरुद्ध सोमवार को गांव हसान में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अंभियता विकास धनखड़ के दिशानिर्देश पर उप मंडल अभियंता विक्रम सिंह पूनिया व कनिष्ठ अभियंता योगेन्द्र जाखड़ के नेतृत्व में जल घर हसान टीम सहित कर्मचारियों के सहयोग से पहले दिन खबर लिखें जाने तक मैन लाईन से 13 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे गए है। जबकि पानी की मैन लाईन में लगे अवैध 19 लोगों को नोटिस व पानी की बर्बादी करने वाले उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई।
उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इन सभी उपभोक्ताओं को 6 जून को विभाग द्वारा नोटिस देकर सचेत कर दिया गया था कि अपने अपने अवैध कनेक्शन मैन लाईन से हटा ले अन्यथा विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
जल घर हसान के कर्मचारियों द्वारा गांव में डोर टू डोर अभियान चलाया गया तो कई स्थानों पर मुख्य पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन जुड़े मिले। कुछ लोग घरेलू पेयजल का उपयोग खेतों और अन्य कार्यों में कर रहे थे।
उपमंडल अभियंता विक्रम सिहं पूनिया ने बताया कि विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होने के बावजूद कई क्षेत्र में पानी पूरे दबाव के साथ नहीं पहुंच रहा था। लगातार शिकायतें मिल रही थी कि कुछ लोग पानी खुले नलों के जरिए हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहाया जा रहा है।
इसी को देखते हुए विशेष टीम गठित कर निगरानी शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि भविष्य में कोई भी उपभोक्ता पेयजल की बर्बादी करता पाया गया तो उसके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करते हुए कनेक्शन तक काटा जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से जल सरक्षण में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि हर बूंद बचाना जरुरी है। तभी हर घर तक पर्याप्त पानी पहुच पाएगा।
डोर टू डोर चलाया जल सरक्षण अभियान…
गांव हसान में लगातार दो सप्ताह तक डोर टू डोर जल सरक्षण अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया। इस दौरान व्यर्थ पानी बहाने वाले लोगों की लिस्ट तैयार की गई और नल पर टोटीं लगाने के लिए प्रेरित किया।
वॉटसएप ग्रुप के माध्यम से मिल रही पानी की जानकारी…
जल घर हसान समय सारणी ग्रुप बनाकर ग्रामीणों को जोड़ा गया। जिसके माध्यम से पानी चलने के बारे में जानकारी मिलती रहतीं है ताकि पानी की बर्बादी ना हो। जिसके लिए ग्रामीण पानी आने से पहले सचेत रहें।
इस दौरान कर्मचारी संदीप गौड़, राजेश, प्रदीप, प्रीतम सिहं, अनिल कुमार, नरेश, सत्यवान, बलबीर, प्रवेन्द्र, मनबीर, विनोद आदि मौजूद थे।