मैं पढाई के लायक नहीं’ इसलिए मर रहा हूँ

Atal Hind16 June 20251 min read0 viewsगुजरात
मैं पढाई के लायक नहीं’ इसलिए मर रहा हूँ

मैं पढाई के लायक नहीं’ इसलिए मर रहा हूँ

हाथ में लिखकर 14 साल के छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड
सुरत/16 जून /अटल हिन्द ब्यूरो
गुजरात के सुरत जिले के उमरपाड़ा गांव के एक हॉस्टल में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले 14 साल के एक छात्र ने छात्रावास के अपने कमरे में आत्महत्या कर ली. वह 5 दिन पहले ही इस हॉस्टल मे रहने आया था. उसने 9 जून 2025 को नया एडमिशन लिया था.

सुसाइड नोट में छात्र ने अपनी बहनों की अच्छी तरह से देखभाल करने और पैसे खर्च न करने का अनुरोध किया है. उसने अपने हाथ मे लिखा है कि वह पढ़ाई के लायक नहीं है. घटना की जानकारी मिलने के बाद उमरपाड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उमरपाड़ा स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है. छात्र अपने माता पिता का इकलौता बेटा था. इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है.पुलिस ने छात्रावास के कर्मचारियों और परिवार के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है.

Share:

Comments

Leave a comment