जाखल में लायंस क्लब रॉयल ने मनाया पर्यावरण दिवस

Atal Hind1 August 20262 min read0 viewsफतेहाबाद
जाखल में लायंस क्लब रॉयल ने मनाया पर्यावरण दिवस
लायंस क्लब जाखल रॉयल ने पर्यावरण दिवस पर जहां पौधे रोपित किए वहीं 140 बच्चों को फलदार एवं छायादार पौधे वितरित किए
जाखल /1 अगस्त 2026/ योगेश खनेजा /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
लायंस क्लब जाखल रॉयल की ओर से जनपद प्रांतपाल लायन संजय गांधी के आह्वान पर शनिवार को पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर सेंट मैरी स्कूल टोहाना तथा पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाखल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाखल में विशेष पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब प्रधान लायन योगेश खनेजा ने की, जबकि परियोजना अधिकारी लायन आदित्य बंसल के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए क्लब प्रधान लायन योगेश खनेजा ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला गया और सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
क्लब सदस्यों ने  35  पौधे रोपित किए वहीं टोहाना व जाखल में लगभग 140 बच्चों को फलदार एवं छायादार पौधे वितरित किए, ताकि वे अपने घरों और आसपास इन पौधों को लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
वहीं परियोजना अधिकारी लायन आदित्य बंसल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
विद्यालय प्रचार्य राम मेहर ने भी पर्यावरण को बनाए रखने के लिए बच्चों को उत्साहित किया  तथा क्लब द्वारा पौधे वितरण कार्यक्रम के लिए क्लब का आभार जताए। आयोजित कार्यक्रम में क्लब सचिव लायन संजय गर्ग,
परियोजना अधिकारी लायन आदित्य बंसल, लायन राजीव शर्मा, लायन अंगद भाटिया, लायन संजय बजाज, लायन मधु शर्मा  प्रिंसिपल सेंट मैरी स्कूल, जाखल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी राजेश क्रांति,लायन रमेश सिंगला, लायन अमित जिंदल,
लायन प्रिंस कटारिया,प्राचार्य राम मेहर,किरण लता,जितेंद्र सिंह, रवींद्र  कुमार,रीना,सोनिया,सुरेंद्र पाल,मुक्ता बंसल,प्रियंका, सुमित कुमार, लक्ष्मी ,स्टाफ नर्स प्रवीण  रानी सहित क्लब सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Share:

Comments

Leave a comment