जाटोली अनाज मंडी में 5 किसानों से 94 क्विंटल सरसों की खरीद हैफेड के सख्त निर्देश

www.atalhind.com23 April 20262 min read0 viewsगुरुग्राम
जाटोली अनाज मंडी में 5 किसानों से 94 क्विंटल सरसों की खरीद हैफेड के सख्त निर्देश
राव इंद्रजीत के निर्देश के बाद जटोली मंडी में सरसों की खरीद – चेयरमैन मनोज
हैफेड के उच्च अधिकारियों को सरसों की सरकारी खरीद के सख्त निर्देश
जाटोली अनाज मंडी मे 5 किसानों से 94 क्विंटल सरसों की खरीद की गई
अब तक 359032 क्विंटल गेंहू की खरीद व 144809 क्विंटल का उठान
नई अनाज मंडी जटोली।/फतह सिंह उजाला
 नई अनाज मंडी व सब्जी मंडी जाटौली मे केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सरकारी एजेंसी हैफड़ के उच्च अधिकारियों को सरसों की सरकारी खरीद के सख्त निर्देश निर्देश दिए l उसके पश्चात सरसों की सरकारी खरीद सुचारु रूप से शुरू हुई l इससे मंडी मे उपस्थित किसानों ने केन्द्रीय मंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जाहिर की l मंडी मे खरीद प्रक्रिया प्रशासक मुकेश कुमार आहूजा के दिशा निर्देश एवम उपायुक्त उत्तम सिंह, उपमंडल अधिकारी (ना०) पटौदी दिनेश के मार्गदर्शन व  विधायक श्रीमती बिमला चौधरी,  मनोज मोकलवास चेयरमैन मार्किट कमेटी व विनय यादव, जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी, गुरुग्राम के सहयोग से विपिन यादव, सचिव मार्किट कमेटी पटौदी की उपस्थिति मे सुचारू रूप से शुरू हो गई।
मंडी मे किसानो के बैठने के लिए बेंच, पीने के पानी की व गेट पास जारी व बायोमैट्रिक सत्यापन के लिए पूर्णत: व्यवस्था की हुई है l इसके अलावा किसानो की समस्या के लिए एक हेल्पडेस्क भी स्थापित किया हुआ है l जाटोली अनाज मंडी मे 5 किसानों से 94 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है l किसान सचिन, संजय शर्मा, भगवान सिंह, बीरेंद्र, व रघुबीर से बात करने पर बताया की मार्किट कमेटी पटौदी द्वारा किसानो के लिए उचित बैठने की व्यवस्था तथा पानी पीने के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था भी की हुई है l व्यापार मण्डल प्रधान श्री अजय मंगला ने बताया कि  हराकृवि बोर्ड, पंचकुला के दिशा निर्देशानुसार मार्केटिंग बोर्ड के कर्मचारी दिन रात कार्य कर रहे है जिससे कि किसानो को फसल का उचित मूल्य मिल रहा है  l
गेंहू की अब तक 359032 क्विंटल की खरीद व 144809 क्विंटल का गेंहू का उठान का कार्य हो चुका है l रबी सीजन के दौरान सरसों की प्राइवेट खरीद 19211 क्विंटल हो चुकी है जबकि गुरुवार से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो गई है l यहाँ पर बेहतर प्रबंध मार्केटिंग बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा किए गए है जिससे  यहाँ पर बेहतर सरकारी खरीद सुचारू रूप से हो रही है जिससे आस पास के किसान भी बहुत खुश है l इस मौके पर विपिन यादव सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी, संजय कुमार सहायक सचिव,  मुकेश शर्मा, मंडी सुपरवाईजर,  कमल सिंह, मंडी सुपरवाईजर, टिक्कम मंडी सुपरवाईजर,  महिपाल नीलामी अभिलेखक,  पवन कुमार नीलामी अभिलेखक, खरीददार हैफड़  अरु कुमार व व्यापार मण्डल प्रधान अजय मंगला, पूर्व प्रधान आनंद भूषण, जिला प्रधान दिनेश कुमार, अमित कुमार, धर्मपाल, सुरेश कुमार शर्मा व पहलवान दलीप छिलर सहित अन्य व्यापारीगण एवम किसान उपस्थित रहे l
Share:

Comments

Leave a comment