कैरू मंडल के सभी 14 शक्ति केंद्रों पर मासिक बैठकों का कार्य हुआ पूर्ण

www.atalhind.com25 April 20261 min read0 viewsभिवानी
कैरू मंडल के सभी 14 शक्ति केंद्रों पर मासिक बैठकों का कार्य हुआ पूर्ण
कैरू मंडल अध्यक्ष सतीश वर्मा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
तोशाम/25 अप्रैल/विष्णु दत्त शास्त्री
 संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को कैरू मंडल के सभी 14 शक्ति केंद्रों पर हर माह होने वाली नियमित बैठकों का सफल आयोजन किया गया। इन बैठकों में सांगठनिक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।
​इन बैठकों में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप श्योराण, मंडल प्रभारी रविंद्र बापोड़ा और रमेश लालावास जिला आई टी सहप्रमुख अक्षय सारसर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतीश वर्मा द्वारा की गई।
​बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सतीश वर्मा ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल मार्गदर्शन से संगठन में एक नई ऊर्जा और जोश का संचार हुआ है। उनके दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी 14 शक्ति केंद्रों और बूथ स्तर पर जाकर इन बैठकों का आयोजन किया गया है। वर्मा ने जोर देते हुए कहा कि हमें प्रत्येक कार्यकर्ता के घर-द्वार जाकर उनका हाल-चाल जानना है और उनसे व्यक्तिगत जुड़ाव बनाना है।
​इस अवसर पर मुख्य रूप से महामंत्री अरुण लालावास, सुरेंद्र मोरवाल बीडीसी सदस्य, सुनील शर्मा, अजीत शर्मा, संदीप शास्त्री, सतबीर सरपंच, दिनेश शर्मा, कृष्ण शर्मा, शिव कुमार, अशोक भारद्वाज, श्री राम, आशीष, अमरनाथ, विकास, राजेश, सीताराम, मनोज कुमार, विकास, ज्योति शर्मा भानगढ़, विक्रम, मनोज कुमार, संजय यादव, भानगढ़ से बीडीसी सदस्य सुरजीत, प्रवीण कुमार, बजरंग शर्मा, रमेश सरपंच, संदीप तंवर, सतबीर यादव, कुलदीप कुमार, रोहताश, अनिल चेयरमैन, उमेद चेयरमैन, मनेंद्र, विजय कुमार, बजरंग, अनिल, विक्रम, सुनील, सूबेदार साहब, हर गुलाल, पूर्व बीडीसी सदस्य राजबीर, अजीत, भीम और अशोक तंवर सहित मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ प्रमुख, पालक और बीएलओ उपस्थित रहे।
Share:

Comments

Leave a comment