कैथल में नकली एनसीईआरटी किताबों पर बड़ा एक्शन, 483 पुस्तकें जब्त

www.atalhind.com22 May 20261 min read0 viewsकैथल
कैथल में नकली एनसीईआरटी किताबों पर बड़ा एक्शन, 483 पुस्तकें जब्त

कैथल/ 22 मई / अटल हिन्द ब्यूरो/नरेश कुमार

शहर के पिहोवा चौक स्थित “नवीन बुक सेलर” दुकान पर वीरवार दोपहर बाद सीएम फ्लाइंग और एनसीईआरटी की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। टीम को सूचना मिली थी कि दुकान में एनसीईआरटी की नकली और प्रतिबंधित किताबें बेची जा रही हैं।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने शिक्षा से जुड़े अलग-अलग विषयों की कुल 483 संदिग्ध किताबें बरामद कीं। जांच में सामने आया कि कई पुस्तकों पर निर्धारित मानक चिह्न और आवश्यक मार्का मौजूद नहीं थे, जिससे उनके नकली होने की आशंका जताई गई।

सिटी थाना के जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि टीम ने दुकान में रखी पुस्तकों की गहन जांच की। इस दौरान कई किताबें अनधिकृत और निम्न गुणवत्ता की पाई गईं। कार्रवाई के बाद दुकान संचालक नवीन के खिलाफ सिटी थाना में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने जब्त की गई सभी पुस्तकों को सील कर अपने कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि करीब दो सप्ताह पहले महेंद्रगढ़ में भी इसी तरह की कार्रवाई में संयुक्त टीम ने 73 नकली किताबें बरामद की थीं। उन पुस्तकों पर एनसीईआरटी का वॉटरमार्क नहीं मिला था, जिसके बाद उन्हें जब्त कर लिया गया था।

Share:

Comments

Leave a comment