शर्म करो कैथल पुलिस तुम्हारी गुप्त सूचना से किसी निर्दोष की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी कहाँ नाजायज असला कहाँ 2 ग्राम स्मैक

www.atalhind.com21 April 20262 min read0 viewsकैथल
शर्म करो कैथल पुलिस तुम्हारी गुप्त सूचना से किसी निर्दोष की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी कहाँ नाजायज असला कहाँ 2 ग्राम स्मैक

 

कैथल पुलिस ने 2 ग्राम स्मैक रखने वाले कुख्यात अपराधी पकड़ा

कैथल/20 अप्रैल /अटल हिन्द /राजकुमार अग्रवाल

कैथल पुलिस भी वर्दी के घमंड में किसी को भी अपराधी बना सकती है ,किसी ने सही कहा है बदमाश और गुंडे माँ के पेट से जन्म नहीं लेते उन्हें पुलिस जन्म देती है यही हाल कैथल पुलिस का है पुलिस को सब मालूम होता है अपराध होने से पहले और अपराध होने की पूरी फिल्म कैथल पुलिस द्वारा फिल्माई जाती है आप कहोगे ऐसा कैसे हो सकता है जी हाँ ऐसा हो सकता है अब कैथल पुलिस की इस अप्रशिक खबर को ही देख लेते है और पढ़ लेते है की हुआ क्या तो

 

जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी हरनोली पुलिस की टीम ने एक आरोपी को 2 ग्राम स्मैक सहित काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी हरनोली प्रभारी एएसआई राजेश कुमार टीम के साथ गश्त व अपराध रोकथाम के लिए घघर पुल बाऊपुर डंडोता के पास मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव बलबेड़ा पंजाब निवासी रवि कुमार जो बाइक पर सवार होकर गांव डंडौता की तरफ से गांव बाउपुर की तरफ आयेगा जिसके पास नाजायज असला है, जिसको घघर पुल बाऊपुर डंडोता के पास नाकाबंदी करके नाजायज असला सहित काबू आ सकता है ।

 

 

सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी गठित की और घघर पुल बाऊपुर डंडोता पर नाकाबंदी करके कुछ समय बाद गांव डाडौंता की तरफ से आए संदिग्ध बाइक सवार को काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान उपरोक्त गांव बलबेड़ा पंजाब निवासी रवि कुमार के रूप में हुई। जांच दौरान आरोपी के पेंट की जेब से एक प्लास्टिक पन्नी से 2 ग्राम चिट्टा( स्मैक) बरामद हुई। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज कर आरोपी को मौके पर पहुंचे एएसआई जसबीर सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा जिसेस पूछताछ की जा रही हैं।पुलिस ने सही किया अपराधी को पकड़ना भी चाहिए लेकिन गुप्त सूचना देने वाला मुखबिर जिसकी सुचना पर कैथल जिला पुलिस ने रवि कुमार को पकड़ा और जेल भेजने की तैयारी कर ली लेकिन साथ ही कैथल पुलिस को चाहिए की वह उस मुखबिर यानी गुप्त सूचना देने वाले और उन पुलिस कर्मियों को भी दोषी माने और उनके खिलाफ भी आपराधिक मुकदद्मा दर्ज करें जिन्होंने रवि कुमार पर नाजायज असला होने की बात कही कहाँ गया वो नाजायज असला क्यों बरामद नहीं हुआ जबकि पुलिस को रवि कुमार पल पल की खबर मिल रही थी है ना अजीब बात की पुलिस के पास इतनी धमाकेदार आपराधिक सूचना होने के बावजूद नाजायज असला तो बरामद नहीं कर पाई हाँ 2 ग्राम स्मैक जरूर ढूंढ निकाली जिसके चलते रवि कुमार को अपराधी घोषित कर दिया गया शाम आनी चाहिए कैथल पुलिस को जो वर्दी का नाजायज फायदा उठा रही है ?

Share:

Comments

Leave a comment