कलायत के गांव शिमला में खेत के मकान में घुसकर महिला पर लाठी-डंडों से हमला, पति और देवर पर गंभीर आरोप

www.atalhind.com2 July 20263 min read0 viewsकैथल
कलायत के गांव शिमला में खेत के मकान में घुसकर महिला पर लाठी-डंडों से हमला, पति और देवर पर गंभीर आरोप

शिमला की एक महिला ने अपने पति व देवर पर कुछ लोगों के साथ मिलकर खेत में बने घर में घुसकर लाठी-डंडों और कस्सी के बिंडे से जानलेवा हमला करने का आरोप

कलायत/02 जुलाई 2026 /अटल हिन्द ब्यूरो /तरसेम सिंह
 कलायत के गांव शिमला की एक महिला ने अपने पति व देवर पर कुछ लोगों के साथ मिलकर खेत में बने घर में घुसकर लाठी-डंडों और कस्सी के बिंडे से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग लाठी-डंडों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीडि़ता ने इस संबंध में कैथल एसपी को लिखित शिकायत दी है
। इसमें आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 1 जुलाई को दी गई शिकायत में गांव शिमला निवासी रेखा ने बताया कि उसकी शादी करीब 21 वर्ष पूर्व कैथल के पास गांव भानपुरा निवासी रामचंद्र के साथ हुई थी।
उनके चार लड़कियां और एक लडक़ा है। आरोप है कि 30 जून की सुबह उसका पति, देवर और गांव के कुछ अन्य लोग उनके खेत में बने मकान में जबरन दाखिल हुए उन पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला का कहना है कि जब उन्होंने शोर मचाया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। इससे उनकी जान बच सकी।
उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी ढुलमुल रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस या प्रभावी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
पीडि़ता रेखा ने शिकायत में बताया कि उसके पति को देवर बलिन्दर व उसके परिवार के सदस्यों ने बहला-फुसला रखा है। इसके जरिये ही पिछले करीब 9 वर्षों से लगातार उन्हें प्रताडि़त व भयभीत कर रहे हैं। उन्हें खेत में जाने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। इस खौफ के कारण वह अपनी ससुराल भानपुरा भी नहीं जा पा रही हैं।
गांव शिमला में परिवार के सदस्यों के साथ जानकारी देती पीडि़त महिला रेखा
गांव शिमला में परिवार के सदस्यों के साथ जानकारी देती पीडि़त महिला रेखा
जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती वे अपने बच्चों के साथ अपने मायके शिमला में ही रहने को मजबूर हैं। उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, आरोपियों को जल्द से जल्द कानून के दायरे में लाने और भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उनके परिवार को उचित सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है।
पति व देवर ने आरोपों को बताया निराधार: महिला के देवर बलिंदर व पति रामचंद्र ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि शिकायतकर्ता रेखा द्वारा ही उन पर अनाप-शनाप आरोप लगाकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने भी पुलिस प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।थाना प्रबंधक अमन कुमार नेे बताया कि मारपीट की घटना के संबंध में फिलहाल महिला द्वारा कोई शिकायत पुलिस स्टेशन में नहीं दी गई। शिकायत आने पर मामले की जानकारी लेते हुए कार्यवाही होगी।
Share:

Comments

Leave a comment