कौन है बुजुर्ग जगदीप धनखड़ जो भारत का उप राष्ट्रपति बनने जा रहे है !
कौन है बुजुर्ग जगदीप धनखड़ जो भारत का उप राष्ट्रपति बनने जा रहे है !

चंडीगढ़ (अटल हिन्द ब्यूरो )चौधरी देवी लाल से आशीर्वाद और लाड हासिल करने वाले जगदीप धनखड़ प्रधानमंत्री मोदी की कसौटी पर खरे उतरे और इसलिए देश के दूसरे सबसे बड़े पद पर विराजमान होने का गौरव हासिल करने जा रहे हैं…
एक किसान के बेटे का इस पद पर बैठना देश के सुखद लोकतंत्र की मजबूती का विश्वास दिलाता है…
— झुंझुनू के किठाना गांव में जन्में है जगदीप धनखड़
— अभी भी उनका गांव में मकान है और अक्सर आते—जाते रहते है
— जगदीप धनखड़ का जन्म 18 मई 1951 को हुआ
— जगदीप धनखड़ के पिता चौधरी गोकुल चंद धनखड़ खेती बाड़ी करते थे
— जगदीप धनखड़ चित्तौड़गढ़ सैनिक स्कूल में पढ़े हुए है
— जगदीप धनखड़ ने ग्रेजुएशन राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर से की
— जगदीप धनखड़ ने 1977 में उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट में वकालत की
— जगदीप धनखड़ ने 1986 में मात्र 35 साल की उम्र में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने
— जगदीप धनखड़ बार कौंसिल के भी सदस्य रहे है
— जगदीप धनखड़ सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील रह चुके है
— जगदीप धनखड़ इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन पेरिस के सदस्य रह चुके है
— राजस्थान में जाटों को आरक्षण दिलाने में महत्ती भूमिका रही है
— 1989 से 1991 नौंवी लोकसभा में झुंझुनूं से सांसद और केंद्र में मंत्री रहे
— वीपी सिंह की सरकार में संसदीय कार्य मंत्रालय में उप मंत्री बने
— अजमेर के किशनगढ़ से विधायक रह चुके है
जगदीप धनखड़ को देने के लिए देवीलाल के वंशजों के पास वोट नहीं, हुड्डा के वंशज देंगे नहीं!*
देवीलाल परिवार से पीढ़ी दर पीढ़ी संबंध!
उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा सांसद वोट डालते हैं!
वक्त बड़ा बलवान होता है! जिस जगदीप धनखड़ ने चौधरी देवीलाल की उंगली पकड़ कर राजनीति सीखी,आज उस परिवार के पास एक वोट भी नहीं है उन्हें देने के लिए! वहीं हुड्डा परिवार के पास एक वोट है दीपेंद्र हुड्डा की, पर वो वोट देंगे नहीं।