कुलदीप बिश्नोई आखिर क्या करेंगे ,राहुल राहुल करते कहीं ना घर के ना रहे घाट के,हरियाणा कांग्रेस में मचा “बवाल” थमने का नाम नहीं ले रहा,
कुलदीप बिश्नोई आखिर क्या करेंगे ,राहुल राहुल करते कहीं ना घर के ना रहे घाट के =,हरियाणा कांग्रेस में मचा “बवाल” थमने का नाम नहीं ले रहा,
आसान नहीं होगा कुलदीप बिश्नोई के लिए कोई फैसला लेना

======अटल हिन्द ब्यूरो ===
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में मचा “बवाल” थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुमारी शैलजा को अध्यक्ष पद से हटाए जाने और उदयभान को नया अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भी कांग्रेस में अंदरूनी “घमासान” मचा हुआ है।
अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार कुलदीप बिश्नोई उदय भान को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नाराज हो गए हैं और उन्होंने यह ऐलान कर दिया कि जब तक राहुल गांधी के साथ उनकी बात नहीं होगी तब तक वह कांग्रेस के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।
कुलदीप विश्नोई का नाराज होना जहां कांग्रेस के लिए बड़ी “समस्या” बन गया है वहीं खुद कुलदीप बिश्नोई की सियासत चौराहे पर आ खड़ी हुई है।
कुलदीप बिश्नोई के लिए सामने नजर आ रहे चारों रास्ते में से किसी एक को चुनना आसान नहीं होगा।



