लायन योगेश खनेजा बने जोन व रीजन चेयरमैन कॉर्डिनेटर, जाखल सहित कई क्लबों में खुशी

www.atalhind.com22 May 20261 min read0 viewsफतेहाबाद
लायन योगेश खनेजा बने जोन व रीजन चेयरमैन कॉर्डिनेटर, जाखल सहित कई क्लबों में खुशी
लायन योगेश खनेजा को जोन चेयरमैन व रीजन चेयरमैन का प्रांतीय  समन्यवक  किया मनोनीत
जाखल /22 मई  /योगेश खनेजा 
लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 321-ए3  नवनियुक्त प्रांतपाल लायन संजय गांधी ने  लायन योगेश खनेजा को प्रांतीय  जोन चेयरमैन व रीजन चेयरमैन का कॉर्डिनेटर चुना है।  विगत दिवस नोएडा के क्राउन प्लाजा में आयोजित डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष लायन संजय गांधी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए लायन खनेजा को  इस पद पर सुशोभित किया। इस नियुक्ति पर लायंस क्लब  जाखल रॉयल के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा लायन खनेजा को बधाई दी ।
लायन खनेजा ने उन्हें यह जिम्मेवारी दिए जाने पर नवनियुक्त अध्यक्ष लायन संजय गांधी का आभार जताया। लायन खनेजा इस से पहले क्लब अध्यक्ष, जोन चेयरमैन, रीज़न चेयरमैन, डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, चीफ़ प्रोटोकॉल ऑफिसर सहित अन्य पदों रह कर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। लायन खनेजा की नियुक्ति पर लायंस क्लब रत्तिया टाउन,लायंस क्लब रतिया सिटी ,भूना ,फतेहाबाद ,
सिरसा ,रानिया ,दिल्ली हिसार ,रोहतक आदि अनेक लायन सदस्यों ने उन्हें बधाई दी ।
Share:

Comments

Leave a comment