मानेसर निगम में पास हुआ 678 करोड़ का बजट

www.atalhind.com16 March 20263 min read0 viewsगुरुग्राम
मानेसर निगम में  पास हुआ 678 करोड़ का बजट
मानेसर निगम की विशेष बैठक, सर्वसम्मति से पास हुआ 678 करोड़ का बजट
मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक
वित्त वर्ष 2026-2027 में निगम क्षेत्र में निगम खर्च करेगा 678 करोड़ रुपये
सेस एवं ड्यूटी से अर्जित किए जाएंगे 200 करोड़ रुपये
मानेसर निगम क्षेत्र में म विकास कार्यों पर खर्च होंगे 480 करोड़ रुपये
सफाई व वेस्ट मैनेजमेंट पर खर्च किए जाएंगे 86 करोड़ रुपये
फतह सिंह उजाला
मानेसर । मानेसर निगम  के सदन की विशेष बैठक सोमवार को आईएमटी सेक्टर-8 स्थित नगर निगम कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव ने की। बैठक में वित्त वर्ष 2026-2027 के बजट पर विस्तृत चर्चा की गई। सदन ने सर्वसम्मति से बजट को मंजूर किया।
निगम सचिव एवं उप-निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी ने बजट को सदन के पटल पर रखते हुए बताया कि वित्त वर्ष में नगर निगम मानेसर द्वारा 678 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इसी प्रकार करीब 482 करोड़ रुपये की वार्षिक आय की जाएगी। बजट के बारे में विस्तार से बताते हुए चीफ अकाउंट्स ऑफिसर संजय कुमार ने सदन को बताया कि निगम वित्त वर्ष में स्टाम्प ड्यूटी व सेस से अनुमानित 200 करोड़ रुपये अर्जित करेगा। इसके अलावा सेल, ऑक्शन से 50 करोड़, रेंट,लीज से करीब ढ़ाई करोड़ रुपये, सरकारी ग्रांट से 86 करोड़ रुपये व फीस के तौर पर करीब 16 करोड़ रुपये और प्रॉपर्टी टैक्स के रुप में 75 करोड़ 50 लाख रुपये की आय करेगा।
बजट पर सदन की सम्मति पर मेयर ने किया धन्यवाद
इसी प्रकार स्टाफ की सैलरी व अन्य पर करीब 35 करोड़ रुपये, 17 करोड़ रुपये से प्रशासनिक खर्च, सफाई और वेस्ट मैनेजमेंट पर करीब 86 करोड़ रुपये, आॅपरेशन एवं मेंटेनेंस पर करीब 47 करोड़ रुपये, निगम क्षेत्र में विकास कार्यों पर करीब 480 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान रखा गया है। वार्षिक बजट को सदन ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। बजट प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। बजट पर पूरे सदन की सम्मति मिलने पर मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव ने सदन का धन्यवाद किया। इस दौरान पार्षदों से सुझाव भी लिए गए।
पारदर्शी तरीके से विकास के काम होंगे
आयुक्त प्रदीप सिंह ने सदन में मौजूद सभी सदस्यों से बजट को लेकर सुझाव मांगे। इस पर पार्षदों ने अपने सुझाव दिए। सुझावों को सुनते हुए आयुक्त ने कहा कि सभी वार्डों में पारदर्शी तरीके से विकास के काम होंगे। आयुक्त ने सदन को बताया कि निगम क्षेत्र में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित करने की योजना है। इस प्लांट के लगने के बाद निगम क्षेत्र में कूड़े से संबंधित समस्या से निजात मिलेगी। इसी के साथ इस प्लांट से बिजली पैदा की जाएगी।
सफाई कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने क का आग्रह
सदन ने सफाई कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए आयुक्त से आग्रह किया। इस पर आयुक्त ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से इस विषय पर आग्रह करेंगे। इसके अलावा आयुक्त ने सदन को बताया कि नगर निगम कार्यालय के लिए एचएसआईआईडीसी ने निगम को जमीन देने के लिए हामी भर दी है। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएगी। बजट में निगम कार्यालय के निर्मण के लिए भी 90 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। बैठक में संयुक्त आयुक्त हितेंद्र कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव, डिप्टी मेयर रीमा चौहान, पार्षद जुममिंद्र, रूची कौशिक, रिपू शर्मा, दिनेश यादव, बालकिशन, कंवरपाल, भूपेंद्र, ज्योति वर्मा, राम प्रकाश, मनोज कुमार, रविंद्र, संगीता यादव, पिंकी, दयाराम, सुमन कुमारी, प्रवेश यादव, रवि कुमार, प्रताप सिंह, नामित पार्षद सत्यदेव शर्मा, किरोड़ी तंवर, शेर सिंह  चौहान  , नगर निगम के डीटीपी राजेंद्र शर्मा, एक्सईएन मंदीप धनखड़, निजेश कुमार, वासु, सुशील ठाकरान,  सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Share:

Comments

Leave a comment