Mathura-सड़क पर लगा लाशों का ढेर…छह की मौके पर ही मौत,15 घायल

मथुरा /18 जुलाई /अटल हिन्द ब्यूरो
मथुरा(ROAD ACCIDENT MATHURA 6 PEOPLE DIED) के थाना बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे माइक स्टोन 140 पर करीब तीन बजे इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें छह लोगों की धर्मवीर पुत्र जवर सिंह निवासी ग्राम हरलालपुरा थाना बासोनी आगरा, रोहित पुत्र धर्मवीर, आर्यन पुत्र धर्मवीर बासोनी आगरा, दलवीर उर्फ छुल्ले व पारस सिंह तोमर पुत्रगण विश्वनाथ सिंह निवासीगण ग्राम बढ़पुरा हुसैद थाना महोबा मध्य प्रदेश आदि लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ईको गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय और थाना प्रभारी रंजना सचान ने बताया इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। मृत लोगों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।