आर्य कन्या महाविद्यालय नरवाना में मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया, छात्राओं व माताओं ने पेश की सांस्कृतिक छटा

www.atalhind.com8 May 20263 min read0 viewsजींद
आर्य कन्या महाविद्यालय नरवाना में मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया, छात्राओं व माताओं ने पेश की सांस्कृतिक छटा
नरवाना। आर्य कन्या महाविद्यालय नरवाना में मातृ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। *कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
के रूप में आर्य समाज नरवाना के प्रधान चंद्रकांत आर्य की धर्मपत्नी मंजू आर्य उपस्थित रहीं।*
* मातृ दिवस पर मुख्य अतिथि मंजू आर्य ने बच्चों को दिया प्रेरणादायक संदेश*

नरवाना/ 8 मई /अटल हिन्द /नरेंद्र जेठी 

आर्य कन्या महाविद्यालय नरवाना में मातृ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर्य समाज नरवाना के *प्रधान चंद्रकांत आर्य *की धर्मपत्नी मंजू आर्य उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने गीत, नृत्य, कविता व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मातृ शक्ति को नमन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या मीना आर्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मां जीवन की पहली गुरु होती है और उनके बिना हम जीने की कल्पना नहीं कर सकते,उनके संस्कार ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी माताओं का सम्मान करने और उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया और कहा की माताओ को अपने बच्चे को मोबाइल की जगह समय देना चाहिए
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि छात्राओं की माताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन कर कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना दिया।
मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंजू आर्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मां केवल जन्म देने वाली ही नहीं, बल्कि जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा होती है। उन्होंने कहा कि मां का सम्मान करना, उनकी भावनाओं को समझना और उनके बताए संस्कारों पर चलना हर बच्चे का पहला कर्तव्य है।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन कमला नैन व रूची मैडम ने किया,कार्यक्रम का समापन मातृ शक्ति के सम्मान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन कमला नैन व रूची मैडम ने किया,कार्यक्रम का समापन मातृ शक्ति के सम्मान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ
उन्होंने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि जिस प्रकार मां अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर कठिनाई का सामना करती है, उसी प्रकार बच्चों को भी अपने जीवन में मेहनत, अनुशासन और संस्कारों को अपनाकर अपनी मां का नाम रोशन करना चाहिए।
मंजू आर्य ने कहा कि मातृ दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि मां के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन अपनी मां का सम्मान करें और उनके सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।
उनके प्रेरणादायक संदेश ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों और अभिभावकों को भावुक कर दिया।आर्य
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन कमला नैन व रूची मैडम ने किया,कार्यक्रम का समापन मातृ शक्ति के सम्मान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Share:

Comments

Leave a comment