नरवाना के बडनपुर गांव में गंदे पानी से बढ़ी परेशानी, स्कूल रास्ते और मुख्य सड़कें जलभराव की चपेट में

www.atalhind.com9 May 20261 min read0 viewsजींद
नरवाना के बडनपुर गांव में गंदे पानी से बढ़ी परेशानी, स्कूल रास्ते और मुख्य सड़कें जलभराव की चपेट में

बडनपुर गांव में स्कूल, स्टेडियम, नायक बस्ती, नरवाना लिंक रोड व गलियों में खडा है गंदा पानी – डॉ0 जोगिन्द्र श्योकंद बडनपुर

नरवाना 9 मई (नरेन्द्र जेठी)

 

गांव बडनपुर में गंदे पानी की निकासी न होने के लिए ग्रामीणों की परेशानी बढनी शुरू हो गई है। शहीद भगत सिंह इंकलाब मंच हरियाणा इकाई बडनपुर के प्रधान व पूर्व सरपंच डॉ0 जोगिन्द्र बडनपुर ने प्रैस के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 3 महीने से कन्या पाठशाला, सरकारी स्कूल का रास्ता, प्राथमिक पाठशाला के गेट, स्टेडियम, नायक बस्ती, नरवाना लिंक रोड व मुख्य रास्तों में गंदा पानी खडा है।

 

 

ग्रामीणों ने सीएम विन्डो में शिकायत दर्ज करवाई थी, प्रशासनिक अधिकारी डीसी द्वारा बीडीपीओ उचाना शमशेर बिमेवाला को मैजीस्टेट नियुक्त किया था लेकिन उन्होंने इस समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं किया।

 

 

कलवंत श्योकंद ने बताया कि पानी निकासी के लिए एकमात्र विकल्प तालाब है जो सरकार द्वारा लगभग 10 एकड जमीन में लगभग 3 करोड रुपये की लागत से खुदवाया गया है। इस तालाब के दो भाग बनाए गए हैं,

 

 

एक भाग पशुओं के पीने के पानी की व्यवस्था व दूसरा भाग गांव के पानी की निकासी के लिए बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कार्य पूरा न होने के कारण गंदे पानी में मच्छर पनपने शुरू हो गए हैं

 

 

जिसके कारण गांव में भयंकर बीमारियां फैलने का खतरा मंडराया हुआ है। ग्रामीण कैबिनेट मंत्री एवं नरवाना विधायक कृष्ण बेदी से मुलाकात करके इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाने तथा बीडीपीओ उचाना को बर्खास्त करने की मांग करेंगे।

Share:

Comments

Leave a comment