पंजाब की सीमा से सटे नरवाना के गांव दातासिंह वाला पंजाब-हरियाणा सीमा पर हलचल

Atal Hind25 July 20264 min read0 viewsजींद
पंजाब की सीमा से सटे नरवाना के गांव दातासिंह वाला पंजाब-हरियाणा सीमा पर हलचल

पुलिस महानिरीक्षक हिसार मंडल हिसार ने दाता सिंह वाला बॉर्डर पर कानून एवं व्यवस्था कंपनियों सहित, दंगा नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा,

अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

नरवाना/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स /25 जुलाई 2026/नरेन्द्र जेठी

पुलिस महानिरीक्षक, हिसार मंडल, हिसार कुलदीप सिंह, भा.पु.से. ने पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला के पंजाब बॉर्डर पर दाता सिंह वाला नाका पर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैयार की गई कंपनियों का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैयारियों, उपलब्ध संसाधनों तथा आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की क्षमता का गहन मूल्यांकन किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने कानून एवं व्यवस्था ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की उपलब्धता, उनकी कार्यकुशलता तथा किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कंपनियों के पास उपलब्ध एंटी-रायट उपकरणों, सुरक्षा संसाधनों एवं अन्य आवश्यक सामग्री का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि सभी उपकरण पूर्णत: कार्यशील स्थिति में रहें तथा समय-समय पर उनका परीक्षण किया जाए।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि कानून एवं व्यवस्था ड्यूटी में तैनात प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन तथा आपदा जैसी परिस्थितियों से निपटने का पर्याप्त प्रशिक्षण प्राप्त हो। साथ ही गैर-घातक उपकरणों, विशेष रूप से आंसू गैस एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस महानिरीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार के प्रदर्शन अथवा विरोध-प्रदर्शन की स्थिति में पुलिस बल को पहले से उचित ब्रीफिंग दी जाए तथा प्रदर्शनकारियों से संवाद स्थापित करने के लिए अनुभवी एवं सक्षम अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।

पुलिस महानिरीक्षक, हिसार मंडल, हिसार श्री कुलदीप सिंह, भा.पु.से. ने पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला के पंजाब बॉर्डर पर दाता सिंह वाला नाका पर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया
पुलिस महानिरीक्षक, हिसार मंडल, हिसार श्री कुलदीप सिंह, भा.पु.से. ने पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला के पंजाब बॉर्डर पर दाता सिंह वाला नाका पर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया

उन्होंने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए उपयुक्त स्थानों का सही चयन करने, पर्याप्त बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने तथा आवश्यकता पडऩे पर निरुद्ध किए जाने वाले व्यक्तियों के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित रखने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किए जाने वाले अधिकारियों की पहचान, मीडिया के साथ समन्वय एवं संवाद के लिए मानक संचालन प्रक्रिया विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के साथ समन्वय तंत्र जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की भी समीक्षा की गई।

 

उन्होंने खुफिया तंत्र की कार्यप्रणाली एवं सूचना संकलन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया ताकि किसी भी संभावित स्थिति का समय रहते आकलन कर आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

 

इसके अतिरिक्त प्रभावी रिपोर्टिंग तंत्र विकसित करने तथा प्रत्येक स्तर पर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस महानिरीक्षक श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के दौरान घातक हथियारों के प्रयोग से बचते हुए केवल निर्धारित प्रक्रिया एवं गैर-घातक साधनों का ही उपयोग किया जाए।

 

उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता शांति, कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सदैव सतर्क, अनुशासित एवं पूर्णत: तैयार रहें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा पु से,उप पुलिस अधीक्षक उचाना श्री संजय कुमार ,उप पुलिस अधीक्षक नरवाना श्री कमलदीप राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment