नरवाना में महिला बैंक कर्मचारी ने  किया सुसाइड

Atal Hind4 June 20252 min read0 viewsजींद
नरवाना में महिला बैंक कर्मचारी ने  किया सुसाइड

नरवाना, 4 जून(अटल हिन्द ब्यूरो )

नरवाना में महिला बैंक कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया। पंजाब के युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया। बाद में पता चला कि युवक पहले से ही शादीशुदा था। युवती को मानसिक और शारीरिक रूप से टॉर्चर किया गया, जिससे आहत होकर युवती ने सुसाइड कर लिया। शहर थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एक माह बाद 4 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नरवाना की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी बेटी बैंक में नौकरी करती थी।

 

 

पंजाब के पटियाला जिले के रसौली निवासी लखविंद्र का भी बैंक में आना-जाना रहता था। लखविंद्र ने उसकी बेटी को बातों में फंसा लिया और शादी करने का वादा कर उसके साथ गलत काम किया। महिला ने कहा कि कुछ दिन बाद उसकी बेटी को पता चला कि लखविंद्र पहले से ही शादीशुदा है। इस पर उसकी बेटी ने शहर थाना में शिकायत दे दी। लखविंद्र व उसके परिवार के सदस्यों ने आकर माफी मांग ली और आगे से लखविंद्र द्वारा बातचीत बंद करने, फोन नहीं करने की बात कही। इसके बाद भी आरोपी लखविंद्र उसकी बेटी को परेशान करता रहा। बैंक आते-जाते समय उसे परेशान किया जाता। उसका रास्ता रोक कर गाली-गलौज भी किया गया। उसकी बेटी ने कई बार समझाने की कोशिश भी की। लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

 

 

 

लखविंद्र की पत्नी कीर्ति ने उसकी बेटी के खिलाफ झूठी शिकायत दे दी। उसकी बेटी पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जाने लगा। महिला ने कहा कि आरोपियों से तंग आकर उसकी बेटी ने 29 अप्रैल को सुसाइड कर लिया। आरोपियों द्वारा उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित किया गया, शादी का झांसा देकर गलत काम किया गया और आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। शहर थाना पुलिस ने पंजाब के रसौली निवासी लखविंद्र, उसकी पत्नी कीर्ति, सिल्ली, नरवाना के अनिल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने, जालसाजी, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment