नरवाना में फायर कर्मचारियों का धरना 28वें दिन भी जारी,

www.atalhind.com5 May 20262 min read0 viewsजींद
नरवाना में फायर कर्मचारियों का धरना 28वें दिन भी जारी,
फायर कर्मचारियों का धरना लगातार 28वें दिन भी जारी
नरवाना 5 मई (नरेन्द्र जेठी)
फायर कर्मचारियों का धरना लगातार 28वें दिन भी जारी रहा। आज धरने की अध्यक्षता एफएम सोहन लाल द्वारा की गई व मंच संचालन ब्लॉक नरवाना प्रधान राजा सिंह गुरथली ने किया।
आज दो फायर कर्मचारी एफओ अंग्रेज व एफएम जयभगवान क्रमिक भूख हडताल पर बैठे। नरवाना ब्लॉक प्रधान ने बताया कि कालका स्टील कम्पनी फरीदाबाद में हुई भीषण अग्निकांड की घटना में 2 फायर कर्मचारी भवी चंद शर्मा व रणवीर सिंह डयूटी के समय आग बुझाते समय शहीद हो गए थे।
उन्होंने सरकार से मांग रखी कि शहीद कर्मचारियों के परिवार को एक करोड रूपए की आर्थिक सहायता राशि, परिवार के एक सदस्य को पक्की नौकरी, कर्मचारी को शहीद का दर्जा, कच्चे फायर कर्मचारियों को 58 वर्ष नौकरी की गारंटी, पे-रोल व कौशल कर्मचारियों के वेतन में बढोतरी, कर्मचारियों को 5000 रू मासिक जोखिम भत्ता, 7500 रू वर्दी भत्ता, 500 रू मासिक धुलाई भत्ता, नियमित कर्मचारियों को बिना शर्त एसीपी व प्रमोशन का लाभ, कच्चे दमकल कर्मचारियों को एलटीसी का लाभ, सभी दमकल कर्मचारियों को त्योहारी छुट्टियों में कार्य करने के बदले एक महीने का अतिरिक्त वेतन दिया जाए।
उन्होंने कहा कि हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर जब तक शहीदों को न्याय नहीं मिलता व हमारी 22 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होती तब तक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
इस मौके पर एफएम विनोद, एफओ विरेन्द्र सिंह, डीओ कमलजीत, एफएम प्रवीन कुमार, सत्यवान पान्नू राज्य उप प्रधान, एफएम रामनिवास, डीओ सुभाष चंद, एफओ प्रवीन कुमार, डीओ सुरेश सिंह, एफओ सुरेन्द्र सिंह, एफओ कपिल, एफओ प्रदीप कुमार, डीओ पवन कुमार, एफओ आकाशदीप, एफओ शम्मी, एफएम सत्यवान सिंह व अन्य फायर कर्मचारी धरने पर बैठे।
Share:

Comments

Leave a comment