नरवाना नगर परिषद बजट 2026-27 पर विवाद:पार्षद आशुतोष कौशिक ने उठाए गंभीर सवाल

www.atalhind.com1 May 20261 min read0 viewsजींद
नरवाना नगर परिषद बजट 2026-27 पर विवाद:पार्षद आशुतोष कौशिक ने उठाए गंभीर सवाल

नरवाना 1 मई (नरेन्द्र जेठी)

नरवाना नगरपरिषद  के पार्षद आशुतोष कौशिक ने लघु सचिवालय में नगर परिषद की सालाना वित्तीय बजट की मीटिंग में शामिल हो कर नरवाना की समस्याओं बारे कई सवाल उठाए ।पार्षद आशुतोष कौशिक ने बताया कि बतौर पार्षद ये फर्ज भी बनता है कि हम परिषद की हर मीटिंग में शामिल होकर शहर व अपने वार्ड के मुद्दे प्रमुखता से उठाएं।

 

 

मैने मीटिंग में नगर परिषद कार्यालय को शिफ्टिंग सम्बन्धित मुद्दा उठाया जिसे डीएमसी ने ईओ व एक्सईएन को मेरे व विपुल नैन को साथ लेकर तुरंत शिफ्टिंग करने बारे निर्देशित किया। एक बात प्रोपर्टी आईडी बारे मैने प्रमुखता से उठाई कि शहरवासियों की जायज प्रोपर्टी आईडी अधिकारी नहीं बनाते व चक्कर कटवाते रहते है।

आमजन को जानबूझकर परेशान किया जाता है। इसके विपरीत प्रधान प्रतिनिधि के साथ मिलकर दलालों की द्बस्र फर्जी भी बना दी जाती है। उन्होने कहा कि हमारे कार्यकाल के चौथे वित्तीय वर्ष का बजट नरवाना नगर परिषद के हाउस द्वारा अधिकारियों ने शहर की साफ सफाई,खड्डों की रिपेयर, नई सडक़ों के निर्माण,स्ट्रीट लाइट रिपेयर सुचारू व नई स्ट्रीट लाइट,पब्लिक शौचालयों व कर्मचारियों की तनख्वाह आदि खर्चों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-2027 में लगभग 46 करोड़ 06 लाख रुपए बजट पास किया गया।

 

 

ये पहले वर्ष के मुकाबले 26 करोड़ से 46 करोड़ लगभग डेढ़ 70 प्रतिशत बढक़र पास किया गया है।मौजूदा प्रधान व पार्षदों के बनने के बाद पिछले लगभग 4 वर्ष के तो नरवाना के हालात पहले से भी बदतर हुए है।अब देखते नए वित्तीय बजट से शायद कोई सुधार हो।

Share:

Comments

Leave a comment