नरवाना में बीजेपी प्रशासन को सार्वजनिक पीने के पानी वाले प्याऊ से भी दिक्कत

जन सेवा को समर्पित पीने के पानी की टंकी प्रशासन द्वारा हटाना …जनहित के खिलाफ है—- कैलाश सिंगला
नरवाना 24 मार्च नरेंद्र जेठी

नरवाना की जनता में बहुत रोष प्रकट किया है । आम जनता बहुत नाराज है क्योंकि यह प्याऊ की टंकी हुड्डा मार्केट में आर्य स्कूल के नजदीक है प्याऊ वाली टंकी मुख्य सड़क से हटकर पिछले कई वर्षों से है जिसे आम जनता और गांव से आने वाले सभी यहां पानी पीते हैं । इस प्याऊ की टंकी के नजदीक दो मुख्य स्कूल , बैंक पुलिस चौकी और मुख्य बाजार है। रेलवे स्टेशन से शहर में केवल यही एक पानी की इकलौती टंकी थी। बीती रात को यह पानी का प्याऊ जेसीबी द्वारा किसी ने गिरा दिया गया है इस विषय पर नगर परिषद के कर्मचारियों से बात की गई तो नगर परिषद के कर्मचारियों ने मना कर दिया है । इस बात का सुबह नरवाना शहर की जनता में हड़कंप मच गया क्योंकि यह टंकी निशुल्क और जन सेवा को समर्पित है। इस प्याऊ का संचालन नरवाना के लोग ही करते हैं। यह टंकी कोई अतिक्रमण नहीं करती बल्कि राहगीरों की प्यास बुझती है । इस टंकी से आगे तो बिजली के दो पोल भी लगे हुए हैं जो सड़क को आगे से घिरे हुए हैं । प्यास बुझाने के लिए अगर किसी ने भी इसको लगाया था तो उसे हटाने या तोड़ने से पहले यह सोचना चाहिए था की राहगीर जो इधर बैंकों में हुडा पुलिस चौकी में आते हैं या अन्य किसी काम से यहां पर आते हैं तो उनको गर्मियों के मौसम में पानी की आवश्यकता होती है यहां अगर किसी समाज सेवी ने पानी की टंकी आने जाने वाले राहगीरों के लिए पानी की प्यास बुझाने के लिए लगाई है तो उस से कोई भूमि पर अतिक्रमण नहीं होता यह तो मात्र एक सेवा भाव से लगाई गई थीं प्यासे लोगों के लिए पानी की उचित व्यवस्था न तो प्रशासन द्वारा की गई है ना ही अन्य किसी सामाजिक संस्था द्वारा यह केवल एक जगह पर ही और एक तरफ ही इस पानी पीने की टंकी को लगाया हुआ था।
