नरवाना वेदांता इंटरनेशनल स्कूल की 3 छात्राओं का जेईई एडवांस्ड 2026 में शानदार प्रदर्शन

www.atalhind.com3 June 20262 min read0 viewsजींद
नरवाना वेदांता इंटरनेशनल स्कूल की 3 छात्राओं का जेईई एडवांस्ड 2026 में शानदार प्रदर्शन
वेदांता इंटरनेशनल स्कूल की बेटियों ने जेईई एडवांस्ड में लहराया परचम
नरवाना /3 जून /नरेन्द्र जेठी
शानदार रैंक हासिल कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम किया रोशन वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, कलोदा खुर्द की तीन होनहार छात्राओं ने जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। छात्राओं की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है।
विद्यालय की छात्रा मन्नत ने ऑल इंडिया रैंक 3950, नवप्रीत कौर ने रैंक 3377 तथा नसीब कौर ने रैंक 5365 प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। तीनों छात्राओं का लक्ष्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश लेकर कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करना है।
नवप्रीत
मन्नत
सफलता का श्रेय छात्राओं ने अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं नियमित अध्ययन को दिया। छात्राओं ने बताया कि तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी तथा प्रतिदिन 8 से 9 घंटे अध्ययन कर अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित किया। नियमित मॉक टेस्ट एवं पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास उनकी सफलता का प्रमुख आधार रहा।
विद्यालय की प्राचार्या वीणा दारा ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। छात्राओं की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
विद्यालय के चेयरमैन रवि श्योकंद एवं निदेशक प्रदीप नैन ने छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों की अथक मेहनत का परिणाम है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये छात्राएं भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को छूकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में शीघ्र ही एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इन छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
Share:

Comments

Leave a comment