Pataudi Jatoli Mandi Parishad-अधिकारी हुआ गुमशुदा जनता बोली बिजली होती है, तो पानी नहीं

Atal Hind30 May 20253 min read0 viewsगुरुग्राम
Pataudi Jatoli Mandi Parishad-अधिकारी हुआ  गुमशुदा जनता बोली बिजली होती है, तो पानी नहीं
नहीं मिले साहब, तो फिर कौन सुनेगा आम जनता की फरियाद
एक स्वर में एक ही मांग सभी वाटर सप्लाई जनहित में चालू की जाए
बिजली ट्रांसफार्मर और जर्जर तारों कि मेंटेनेंस किया जाना भी बहुत जरूरी
सरकार कीं किरकिरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहें अधिकारी
नगर पालिका से बना परिषद लेकिन समस्याएं बन गई जी का जंजाल
अटल हिन्द ब्यूरो/फतह सिंह उजाला
पटौदी । जब ऑफिस में साहब ही नहीं उपलब्ध हो तो फिर आम जनता किसके सामने अपनी फरियाद करे । अधिकारियों के द्वारा सप्ताह में दो दिन समाधान शिविर भी लगाए जा रहे हैं । लेकिन समस्याएं हैं कि इनका समाधान हो ही नहीं पा रहा है। सही मायने में समस्याएं अब आम जनता के लिए जी का जंजाल बनती जा रही है। यही प्रकार की समस्याओं के समाधान की तलाश और समस्याओं की शिकायत के साथ एक प्रतिनिधि मंडल जब बिजली निगम कार्यालय और जलापूर्ति एवं अभियांत्रिकी कार्यालय पहुंचा तो अधिकारी उपलब्ध ही नहीं हुए । फोन पर संपर्क करने के बाद संबंधित विभाग के अन्य कर्मचारियों को शिकायत सहित मांग पत्र दिए गए।
पटौदी और हेली मंडी नगर पालिका क्षेत्र के साथ आसपास के नौ गांव मिलकर पटौदी जाटोली मंडी परिषद बना दिया गया। परिषद के चुनाव भी हो चुके और चेयरमैन सहित जनप्रतिनिधियों ने शपथ भी ग्रहण कर ली। हाउस की बैठक भी हो चुकी , नहीं हुआ है तो आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। चुनाव से पहले चुनाव जीतने की भाग दौड़ में पसीना बहाते हुए मौजूदा जनप्रतिनिधियों के द्वारा डंके की चोट पर समस्याओं को जड़ से उखाड़ फेंकने का वादा करते हुए दावे किए । जिस प्रकार से अब लोगों को बिजली और पानी का जबरदस्त घोषित संकट झेलना पड़ रहा है। उसे देखते हुए जनप्रतिनिधियों के दावे भी बेदम होते जा रहे हैं। परिषद का सीमा क्षेत्र के साथ भौगोलिक दायरा भी बड़ा हो गया है। लेकिन विशेष रूप से बिजली विभाग और जिला पूर्ति एवं अभियांत्रिकी विभाग में कर्मचारियों की संख्या पहले जितनी ही है। कर्मचारियों के अनुपात में शिकायतें कई गुना अधिक सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर या मोबाइल पर बने हुए ग्रुप में अक्सर यही पढ़ने के लिए मिलता है संबंधित विभाग में कोई भी अपना फोन नहीं उठा रहा । शिकायत करें तो कहां करें और किसे करें।
शुक्रवार को बिजली पानी जैसी जीवन की मूलभूत जरूरत को देखते हुए इसके बढ़ते संकट के समाधान के लिए प्रतिनिधिमंडल बिजली और जलापूर्ति विभाग पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल में शामिल पार्षद रवि चौहान, पार्षद एडवोकेट कृष्ण कुमार, पार्षद प्रतिनिधि कर्मवीर यादव, रोहताश सिंह, अनिल बोहरा, श्याम चौहान ? हितेश चौहान सहित अन्य के द्वारा मांग पत्र सौंप गए । प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों सहित अन्य लोगों के मुताबिक जब बिजली होती है, तो पानी नहीं । और जब पानी आने का समय हो तो बिजली गायब होती है । पानी के इंतजार में आधी रात के बाद तक लोगों को जागना पड़ रहा है । सुबह अपने-अपने कामकाज के लिए जाने की जल्दी होती है । इतना ही नहीं बच्चों को भी स्कूल भेजने की चिंता बनी रहती है । ना तो जरूर का पूरा पानी मिल पा रहा है ना ही नींद पूरी हो रही है। ऐसे में आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ चिंता भी सताती रहती है ।
नगर परिषद बनने के बाद सुविधाएं कम लेकिन परेशानियों अधिक लोगों के सामने आए जा रही हैं।प्रतिनिधि मंडल ने आम जनता की परेशानियां बताते  सीधे व साफ़ तरीकों में कहा के सभी बंद पड़ी हुई वाटर सप्लाई कों चालू कराया जाए । विभाग में कर्मचारियों कीं संख्या बढ़ाई जाएं। अगर समस्या इस प्रकार कीं रहीं तों जनता किसी विशेष आंदोलन कीं तरफ भी रुख कर सकती हैं । जिसके जिम्मेदार विभाग संबंधित अधिकारी ही होंगे।
Share:

Comments

Leave a comment