पटौदी जाटोली मंडी परिषद सीमा क्षेत्र में सीवरेज पाइप बदलने की मांग

www.atalhind.com4 April 20263 min read0 viewsगुरुग्राम
पटौदी जाटोली मंडी परिषद सीमा क्षेत्र में सीवरेज पाइप बदलने की मांग
सो सुनार की एक लोहार की
गवर्नमेंट कॉलेज जटौली के बगल में बना एसटीपी प्लांट शिफ्ट किया जाए
जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री को पार्षद राकेश बबल प्रजापत ने सौंपा ज्ञापन
पार्षद राकेश बबल प्रजापत द्वारा मंत्री रणवीर सिंह मंगवा रात्रि भोज पर आमंत्रित
एसटीपी का गंदा पानी गवर्नमेंट कॉलेज जटौली में भरने से कॉलेज की हो गई दुर्दशा
पटौदी जाटोली मंडी परिषद सीमा क्षेत्र में सीवरेज पाइप बदलने की मांग
फतह सिंह उजाला
हेलीमंडी / जटोली। न रहेगा बांस और न बनेगी बांसुरी । सो सुनार की एक लोहार की। यह केवल कहावत नहीं है , समय पढ़ने पर या समस्या के सिर से ऊपर गुज़र जाने पर कुछ इसी अंदाज में ही समस्याओं का समाधान करने की पहल की जाती है । हरियाणा के जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री रणवीर सिंह गंगवा पटौदी जाटोली मंडी परिषद के पार्षद राकेश बबल प्रजापत के निमंत्रण पर बीती रात्रि विशेष रूप से भोज पर उनके आवास हेली मंडी पहुंचे । यहां आगमन पर राकेश कुमार सहित सहयोगी पार्षदों के द्वारा मंत्री जी का पगड़ी पहनकर पारंपरिक अभिनंदन किया गया।
इसी मौके पर पटौदी जाटोली मंडी परिषद के पार्षदों सहित अन्य प्रबुद्ध लोगों के द्वारा मंत्री रणवीर सिंह मंगवा को मांग पत्र सौंप कर छात्रों सहित पर्यावरण के साथ ही खेती के लिए खतरा बनते जा रहे गवर्नमेंट कॉलेज जटौली के बगल में बने हुए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को ही यहां से शिफ्ट किया जाने की मांग की गई । खास बात यह है कि लगभग एक दशक पहले ही इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया गया । पिछले लगभग 5 वर्ष से अधिक समय से यही प्लांट बगल में बने हुए गवर्नमेंट कॉलेज जटौली के छात्रों , अध्यापक वर्ग, पर्यावरण और किसान वर्ग के लिए नासूर बना हुआ है । पार्षदों के द्वारा कहा गया है कि एसटीपी हेलीमण्डी के वन विभाग की अनुमति नहीं मिल पा रही है । इसलिए  निवेदन है कि वन विभाग से अनुमति दिलवाकर इस एसटीपी को हटवाया जाए। एसटीपी हेलीमण्डी राजकीय कालेज जाटोली के पास जिसका एसटीपी का गन्दा पानी राजकीय कालेज जाटौली में भरा है। जिससे कालेज प्रांगण के सारे पेड़ खराब हो गए है तथा कालेज में गन्दगी फैलने से कालेज में पढ़ने वाले छात्रों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है।
इसी कड़ी में मंत्री रणबीर सिंह  गंगवा को दिए  गए ज्ञापन में कहा गया है कि नगरपरिषद पटौदी जाटौली मण्डी मे सिविर की लाईन कई साल पहले डली थी। जिस समय यह लाईन डली थी, उस समय से शहर की आबादी कई गुणा बढ गई है। जिस कारण सिविर की छोटी लाईन ओवर फलो होकर आए दिन बन्द हो जाती है। जिससे सिवर लाईन का गन्दा पानी गलियों में फैला रहता है तथा बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। नगरपरिषद से सीविर लाईन डलवाने का इस्टीमेट बनाकर फाईल को प्रोसेस किया हुआ है। जो कि कुछ समय मे आपके कार्यालय में पहुँच जाएगी। आपसे निवेदन है कि शीघ्र अति शीघ्र सिविर लाईन के टेंडर को पास करवाया जाए । जिससे शहर में साफ सफाई का माहौल बनेगा और आम जनमानस के सामने आ रही समस्या का दीर्घकालिक समाधान हो जाएगा।
इस मोके पर पटौदी जाटोली मंडी परिषद वाइस चेयरमैन अमित शर्मा, पार्षद आनंद भूषण गोयल, कांता प्रसाद बौक, आस मोहम्मद, मास्टर नवीन कुमार, पूर्व सरपंच करण सिंह जसात, रामकिशन नंबरदार, अमित पहलवान कारोला, निरंजन प्रजापति, रविंद्र प्रजापति खुरमपुर खेड़ा, विक्रम प्रजापति अलीयर ढाणा , जगदीश प्रजापति बावनी प्रधान, डॉ राजेंद्र प्रजापति, ज्ञानचंद रिटायर्ड गिरदावर, दीपू बंसल, ऋषभ दक्ष, सुनील कुमार, पुनीत कुमार, अशोक जांगड़ा और गुरु दक्ष प्रजापति शिक्षा समिति के अध्यक्ष रोशन लाल सहित प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे ।
Share:

Comments

Leave a comment