पंजाब सरकार के खजाने में 265 करोड़ रुपये का टैक्स उगाही रिकॉर्ड,

www.atalhind.com4 May 20261 min read0 viewsपंजाब
पंजाब सरकार के खजाने में 265 करोड़ रुपये का टैक्स उगाही रिकॉर्ड,

चंडीगढ़/ 3 मई 2026 /अटल हिन्द ब्यूरो

पंजाब में भगवंत मान सरकार के नेतृत्व में राजस्व संग्रह को मजबूत करने के सकारात्मक नतीजे दिखने लगे हैं। अप्रैल 2026 के महीने में राज्य सरकार ने वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) और पंजाब स्टेट डेवलपमेंट टैक्स (PSDT) में दोहरे अंकों की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए खजाने में 265 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी हासिल की है।

वित्त, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि अप्रैल महीने में वैट उगाही में 23.28 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे राज्य को करीब 230 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व मिला है।

मंत्री ने इसे सरकार की सख्त नीतियों, टैक्स चोरी के खिलाफ अभियान और तकनीकी सुधारों का नतीजा बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि टैक्स चोरी पर कार्रवाई का सिलसिला आगे भी तेजी से जारी रहेगा, साथ ही नियमित करदाताओं के हितों की पूरी सुरक्षा की जाएगी।

सरकार का लक्ष्य एक निष्पक्ष, पारदर्शी और मजबूत कर प्रणाली विकसित करना है, ताकि राज्य के विकास कार्यों को लगातार गति मिल सके और पंजाब की आर्थिक स्थिति और मजबूत हो।

Share:

Comments

Leave a comment