पंजाब पुलिस ने किया ISI समर्थित 2 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 नाबालिगों समेत 9 गिरफ्तार

Fatah Singh Uajala5 August 20261 min read0 viewsपंजाब
पंजाब पुलिस ने किया ISI समर्थित 2 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 नाबालिगों समेत 9 गिरफ्तार

 

पंजाब पुलिस का बड़ा खुलासा: ISI समर्थित 2 आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 4 नाबालिगों समेत 9 गिरफ्तार

 

चंडीगढ़ / 05 अगस्त 2026 / अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

 

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से संचालित 2 आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस बड़ी कार्रवाई में 4 नाबालिगों सहित 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्तौल, 4 पेट्रोल बम और 9 कारतूस बरामद किए गए हैं।

DGP गौरव यादव ने दी जानकारी

पंजाब के DGP गौरव यादव ने ‘X’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए 4 नाबालिगों का इस्तेमाल आतंकी नेटवर्क से जोड़ने का जिम्मा सौंपा गया था और यह लोकल स्तर पर गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था। शुरुआती पूछताछ में यह सामने आया है कि अभियुक्त विदेश में बैठे ISI समर्थित आतंकी संचालकों के सीधे संपर्क में थे। इन्हें सुरक्षा प्रतिष्ठानों की रेकी करने, अवैध हथियार जुटाने, पेट्रोल बम तैयार करने तथा राज्य में अशांति फैलाने के लिए स्थानीय युवाओं को अपने नेटवर्क से जोड़ने का काम सौंपा गया था।

रेल पटरियों के पास लगाए गए थे कैमरे

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने रेल पटरियों के आसपास निगरानी कैमरे लगाए थे। इन कैमरों से मिलने वाली तस्वीरें और वीडियो विदेश में बैठे उनके आकाओं को भेजे जाते थे, ताकि संवेदनशील जगहों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। पुलिस अब इस पहलू पर भी गहन जांच कर रही है कि इन जानकारियों का इस्तेमाल किसी बड़ी साजिश के तहत किया जाना था या नहीं।

Share:

Comments

Leave a comment