राजौंद की नायब तहसीलदार सस्पेंड

www.atalhind.com5 June 20261 min read0 viewsकैथल
राजौंद की नायब तहसीलदार सस्पेंड

राजौंद की नायब तहसीलदार सस्पेंड, ड्यूटी में लापरवाही और अनुपस्थिति पर हरियाणा सरकार की बड़ी कार्रवाई

कैथल /4 जून / अटल हिन्द ब्यूरो 

: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही और आमजन की समस्याओं के निपटारे में गंभीर कोताही के आरोप में राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह लता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, उनके खिलाफ यह कार्रवाई ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने और नोटिस जारी होने के बाद भी कोई जवाब न देने पर की गई है। सरकार ने इसे प्रशासनिक अनुशासन के उल्लंघन के रूप में गंभीरता से लिया है।

LATTER NAYAB SAINI GOVT,
LATTER NAYAB SAINI GOVT,

मिली जानकारी के मुताबिक, हाल ही में उपायुक्त द्वारा राजौंद तहसील कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान नायब तहसीलदार स्नेह लता अपने कार्यालय में मौजूद नहीं मिलीं। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि मौके पर पहुंचे नागरिकों की शिकायतों का समय पर निपटारा नहीं किया जा रहा था और कई कार्य लंबे समय से लंबित पड़े थे।

इन तथ्यों के आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है और आगे की विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Share:

Comments

Leave a comment