राजेश सिंगला द्वारा पांचवी निशुल्क बनभौरी धाम बस यात्रा रवाना, स्वर्गीय पिता की स्मृति में सेवा

www.atalhind.com22 July 20261 min read0 viewsजींद
राजेश सिंगला द्वारा पांचवी निशुल्क बनभौरी धाम बस यात्रा रवाना, स्वर्गीय पिता की स्मृति में सेवा

राजेश सिंगला द्वारा पांचवी निशुल्क बनभौरी धाम बस यात्रा रवाना,

स्वर्गीय पिता की स्मृति में सेवा

नरवाना/ 22 जुलाई 2026/ नरेन्द्र जेठी

नरवाना शहर के प्रमुख समाजसेवी व प्रॉपर्टी एडवाइजर राजेश सिंगला के भाई राहुल सिंगला द्वारा भारत विकास परिषद केशव शाखा के तत्वावधान में पतराम नगर से बनभौरी धाम के लिए पांचवी निशुल्क बस यात्रा को रवाना किया गया।

 

सौरभ जैन व तरुण गर्ग ने बताया कि राजेश सिंगला व राहुल सिंगला ने अपने स्वर्गीय पिता लाला किशोरी लाल सिंगला की स्मृति में इस बस सेवा की शुरुआत की है। जो हर मास की अष्टमी को पतराम नगर से जाती है। उन्होंने कहा कि यात्रा में श्रद्धालु बड़े सच्चे मन से माता रानी के भजन गाते हुए जाते हैं और माता बनभौरी वाली के दर्शन करते हैं।

 

उन्होंने बताया कि प्रत्येक महीने सीट बुक करने के लिए पहले कूपन दिये जाते हैं ताकि सीट की व्यवस्था उचित बनी रहे। इस अवसर पर मोहित बंसल, तरुण गर्ग, भजन गायक राहुल सिंगला, सौरभ जैन, विनोद गोयल सहित सभी श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रसाद वितरित किया

 

और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। संस्था की पूरी टीम ने राजेश सिंगला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा समाज के धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment