नरवाना में रणदीप सिंह सुरजेवाला का जलवा बरकरार!

Atal Hind18 June 20252 min read0 viewsजींद
नरवाना में रणदीप सिंह सुरजेवाला का जलवा बरकरार!

नरवाना, 18 जून (अटल हिन्द ब्यूरो )
हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। जिसमें नरवाना विधानसभा में रणदीप सिंह सुरजेवाला व आदित्य सुरजेवाला की तरफ से चुनाव में उतारे गए उम्मीदवारो ने जीत दर्ज की। युवा कांग्रेस हलका प्रधान, विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष के कैंडिडेट विजयी हुए। नरवाना युवा हल्काध्यक्ष के पद पर रणदीप सिंह सुरजेवाला व आदित्य सुरजेवाला की तरफ से चुनाव में उतरे उम्मीदवार अभिषेक नैन कान्हाखेड़ा को 1013 वोट और प्रतिद्वंद्वी प्रवीण नैन को प्राप्त हुए सिर्फ 381वोट प्राप्त हुए।

 

नवनिर्वाचित युवा हलका प्रधान अभिषेक नैन कान्हाखेड़ा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला के आशीर्वाद से लगातार दूसरी बार विजयी हुए हैं। युवा कांग्रेस के चुनाव में जिला जींद युवा कांग्रेस के जिला सचिव पद पर विजय होने पर शुभम बेलरखा ने भी रणदीप सिंह सुरजेवाला व आदित्य सुरजेवाला का धन्यवाद किया। नरवाना विधानसभा के उझाना ब्लॉक से अध्यक्ष पद पर प्रदीप उझाना, धरोदी ब्लॉक से अध्यक्ष पद पर सौरव नैन, ढ़ाकल ब्लॉक से अध्यक्ष पद पर अनिल कूंडू, दनौदा ब्लॉक से उप प्रधान पद पर योगेश शयोकन्द ने जीत दर्ज की। विजयी हुए सभी उम्मीदवारो ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खडग़े, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, विधायक आदित्य सुरजेवाला और वरिष्ठ नेता चौधरी बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला जी का आभार व्यक्त किया।

 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला व विधायक आदित्य सुरजेवाला ने युवा कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित युवाओं को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि सभी साथी देश व प्रदेश में युवाओं की आवाज को बुलंद करके संगठन को ज्यादा से ज्यादा मजबूती प्रदान करेंगे। गौरतलब है कि हरियाणा युवा कांग्रेस के चुनाव की मेंबरशिप ऑनलाइन 10 जनवरी से 20 मार्च तक चली। उम्मीदवारों के नॉमिनेशन 20 दिसंबर से 5 जनवरी तक चले। इस चुनाव का परिणाम 16 जून को आया।

Share:

Comments

Leave a comment