रेवाड़ी में हरित पर्यावरण अभियान: वन महोत्सव पर रोपे गए फलदार और छायादार पौधे

Fatah Singh Uajala5 August 20261 min read0 viewsरेवाड़ी
रेवाड़ी में हरित पर्यावरण अभियान: वन महोत्सव पर रोपे गए फलदार और छायादार पौधे

ए.एम.टी. फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन के संयुक्त तत्वावधान में हरित पर्यावरण अभियान का आयोजन किया गया

 

रेवाड़ी/ 4 अगस्त 2026/मनोज गोयल/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

वन महोत्सव के अवसर पर ए.एम.टी. फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन के संयुक्त तत्वावधान में हरित पर्यावरण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत अनसल टाउन गो क्रांति गऊशाला में फलदार, छायादार एवं फूलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर नीम, जामुन, पिलखन, आम, अनार, गुलाब एवं गुड़हल जैसे पौधे लगाए गए। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा समाज को प्रकृति के प्रति जागरूक करना रहा।

पौधारोपण अभियान का मार्गदर्शन और सहयोग

इस पौधारोपण अभियान का मार्गदर्शन ए.एम.टी. फाउंडेशन की अनुराधा सैनी (Environment Chair, रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन) एवं रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन की प्रेसिडेंट रुचि चौहान ने किया। कार्यक्रम के दौरान वेद प्रकाश कथूरिया, दीप्ति, सीमा सैनी एवं आलोक ने पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल के लिए ट्री गार्ड (जाली) भेंट किए। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी रहा।

गणमान्य लोगों की उपस्थिति और संकल्प

इस अवसर पर जे.पी. चौहान, मनीष अरोड़ा, ज्योति गुप्ता, डॉक्टर अरुण गुप्ता, हरीश मेहंदीरत्ता, ऋतु ओबेरॉय, दयाराम जी, राहुल राठौर, एडवोकेट दिनेश लखेरा एवं माल्या सैनी, रितेश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

Share:

Comments

Leave a comment