सोहना मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन को गोलियों से भूना
सोहना मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन को गोलियों से भूना
हथियारबंद करीब आधा दर्जन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
पुराने शहर के बीचों-बीच हुई वारदात से शहर में दहशत का माहौल
सदर बाजार के रेमंड शोरूम में कपड़ों की खरीद करने आया था मृतक
गोली लगने के बाद अस्पतालं ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
सोहना के पास रिठौज गांव का ही रहने वाला था मृतक सुखबीर

ATAL HIND/फतह सिंह उजाला
गुरूग्राम।
साइबर सिटी गुरुग्राम में उस समय सनसनी फैल गई जब सोहना मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन को दिनदहाड़े एक शोरूम में गोलियों से भून दिया गया। गोली लगने के बाद घायल अवस्था में पूर्व वाइस चेयरमैन को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शहर में गुरूवार दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया जब दिन दहाड़े सोहना मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन सुखबीर को हथियारबंद बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। यह वारदात पुराने गुरुग्राम शहर के अग्रवाल धर्मशाला चौक के पास हुई। मृतक सुखबीर गांव रिठौज का रहने वाला था और अग्रवाल धर्मशाला चौक के पास स्थित रेमंड्स के शोरूम में कपड़ों की खरीदारी करने के लिए पहुंचा था। बताया जा रहा है कि एक बदमाश शोरूम के बाहर खड़ा था , जबकि अन्य बदमाश शोरूम के अंदर घुस गए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
शोरूम के सीसीटीवी की फुटेज में देखा गया किं कैसे बदमाश बेखौफ तरीके से शोरूम के अंदर घुसे और फायरिंग कर मौका से फरार हो गए। जैसे ही यह घटना हुई घटना के बाद घायल सुखबीर को पास के ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही पूर्व चेयरमैन को गोली लगने की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी घटना की जानकारी मिलते ही पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंचे डीसीपी दीपक सहारण ने बताया कि कुछ लोग शोरूम में घुसे और सुखबीर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी , जिसके बाद सुखबीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है हालांकि उस वक्त पूर्व चेयरमैन सुखबीर को मृत घोषित नहीं किया गया था। लेकिन कुछ ही समय बाद सूचना मिली की सोहना मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन सुखबीर की मृत्यु हो गई।
