स्व. केसर देवी संघर्ष, संस्कार और मूल्यों की सजीव मिसाल

www.atalhind.com23 April 20262 min read0 viewsभिवानी
स्व. केसर देवी संघर्ष, संस्कार और मूल्यों की सजीव मिसाल

शहीद की धर्मपत्नी केसर देवी का निधन समाज व राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति : संपूर्ण सिंह

तोशाम,/ 23 अप्रैल, /विष्णु दत्त शास्त्री
भिवानी छात्र महापंचायत के संयोजक एवं प्रख्यात छात्र नेता संपूर्ण सिंह ने 110 वर्षीय केसर देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे समाज और राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि केसर देवी का जीवन त्याग, तपस्या, धैर्य और देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
संपूर्ण सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि केसर देवी केवल एक परिवार की मुखिया ही नहीं थीं, बल्कि वे उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती थीं जिसने कठिन परिस्थितियों में भी अपने मूल्यों और संस्कारों को जीवित रखा। उनके पति सूबेदार महाबीर सिंह ने द्वितीय विश्व युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। ऐसे वीर सैनिक की धर्मपत्नी होने के नाते केसर देवी ने अपने जीवन को सादगी, संघर्ष और उच्च आदर्शों के साथ जिया।
उन्होंने कहा कि केसर देवी ने अपने जीवनकाल में समाज के प्रति जिम्मेदारी, परिवार के प्रति समर्पण और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा का जो परिचय दिया, वह आज के युवाओं के लिए एक मार्गदर्शन है। उनका जीवन यह सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और संकल्प के साथ आगे बढ़ा जा सकता है।
संपूर्ण सिंह ने आगे कहा कि आज जब समाज तेजी से बदल रहा है, ऐसे में केसर देवी जैसे व्यक्तित्व हमें हमारी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उनका सादा जीवन, उच्च विचार और संघर्षपूर्ण यात्रा समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगी।
अंत में संपूर्ण सिंह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और प्रार्थना की कि परमात्मा उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस मौके पर कमल सिंह प्रधान, महावीर लम्बोरिया, द्रोणाचार्य अवार्ड जगदीश कोच, अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर नीतू घणघस, दिलबाग सिंह कबड्डी कोच, असन कुमार द्रोणाचार्य अवार्ड, यशपाल मेहता, पवन शर्मा, राजेंद्र सरपंच, ओमप्रकाश सरपंच, विकास राठी पटवारी, जगदीश, बलजीत सिंह गिरदावर, बलबीर गिरदावर, अनिल बागनवाला, अनिल मलिक, कैप्टन नोरंग राय, सूबेदार शक्ति सिंह, वीर सिंह चौहान, मास्टर सतबीर, राजकुमार सैनी, रोहतास सैनी, नरेंद्र काटपालिया, कृष्ण गोस्वामी, मड्डू सेठ, होशियार सिंह, सतीश कुमार, ऋषि नंबरदार, राकेश लोहार, सतबीर गिरदावर, रवि पहलवान, मनदीप कांटिया, किरणपाल ढिल्लों, विजय मोटू, पवन शर्मा पत्रकार, इंद्रवेश पत्रकार, जगबीर घनघस पत्रकार, सत्यवान शास्त्री आदि अनेकों गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।
Share:

Comments

Leave a comment