तरावड़ी एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

www.atalhind.com28 April 20261 min read0 viewsकरनाल
तरावड़ी एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
तरावड़ी अस्पताल मे मिली खामियाँ, अधिकारियों को तुरंत एक्शन के कड़े निर्देश
तरावड़ी, 28 अप्रैल (रोहित लामसर)।
एसडीएम अशोक कुमार ने मंगलवार को तरावड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कुछ खामियां सामने आईं, जिस पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने एसएमओ व पूरे स्टाफ के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अस्पताल परिसर में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, शौचालयों की नियमित साफ-सफाई रखने और सभी कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने के स्पष्ट निर्देश दिए।
बैठक के दौरान एसडीएम ने खासतौर पर वैक्सीनेशन को लेकर विस्तृत जानकारी दी और स्टाफ को निर्देशित किया कि वे आमजन को इसके महत्व के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण गंभीर बीमारियों से बचाव का एक प्रभावी माध्यम है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाना बेहद जरूरी है। अंत में एसडीएम ने स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं और जनहित को प्राथमिकता देते हुए बेहतर सेवाएं प्रदान करें, ताकि आम जनता को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
Share:

Comments

Leave a comment