तरावड़ी में गौशाला के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

Atal Hind5 June 20251 min read0 viewsकरनाल

तरावड़ी, 5 जून (अटल हिन्द ब्यूरो )

दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर गौशाला के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला। जब आसपास के लोगों ने शव पड़े हुआ देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद तरावड़ी थाना पुलिस ने भी शव की शिनाख्त के लिए प्रयास तेज किए। पुलिस ने शव को बरामद कर पहचान के लिए करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मर्चरी हाउस में भिजवा दिया है। जानकारी के अनुसार आसपास के लोगों का कहना है कि कई दिनों से इसी एरिया में घूम रहा था। आशंका जताई जा रही है कि कोई अज्ञात वाहन इसे टक्कर मारकर भाग गया। जिसके बाद उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस प्रशासन इस मामले की तहकीकात में जुटा है। पुलिस प्रशासन ने शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में भी पूछताछ की है तथा मृत व्यक्ति की बाजू पर श्याम लाल गुदा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share:

Comments

Leave a comment