तोशाम: नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में ईशरवाल के क्रमजीत का जलवा, जीते 2 पदक

www.atalhind.com3 July 20261 min read0 viewsभिवानी
तोशाम: नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में ईशरवाल के क्रमजीत का जलवा, जीते 2 पदक

 

तोशाम: तीरंदाजी में ईशरवाल के खिलाड़ी का दबदबा, नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो पदक

आर एस बाल मंदिर स्कूल ईशरवाल के खिलाड़ी ने तीरंदाजी में जीते दो पदक

तोशाम‌,/ 03 जुलाई 2026/विष्णु दत्त शास्त्री

गोवा में 26 से 29 जून तक आयोजित नेशनल लेवल तीरंदाजी चैंपियनशिप में आर.एस. बाल मंदिर स्कूल, ईशरवाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। स्कूल के प्रतिभावान खिलाड़ी क्रमजीत ने अंडर-17 आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एक स्वर्ण (Gold) और एक रजत (Silver) पदक अपने नाम किया।

स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत

अपनी शानदार जीत के साथ स्कूल लौटे क्रमजीत का स्कूल प्रबंधन और स्टाफ ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्कूल संचालक नरेंद्र तक्षक, प्रधानाचार्य प्रदीप और उप-प्रधानाचार्य बिजेंद्र ने क्रमजीत को माला पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सफलता का श्रेय गुरुजनों को

अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए क्रमजीत ने कहा कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता, कोच विक्रम शर्मा और स्कूल प्रशासन का निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन रहा है।

खेल भावना को बढ़ावा देने पर जोर

स्वागत समारोह के दौरान स्कूल स्टाफ ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियों को सम्मानित करना बेहद जरूरी है। इससे न केवल संबंधित खिलाड़ी का मनोबल बढ़ता है, बल्कि स्कूल के अन्य विद्यार्थियों को भी खेल के प्रति प्रेरित होने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर मा. संजीत श्योराण, सोमबीर महला, मुकेश सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Share:

Comments

Leave a comment