तोशाम राजकीय स्कूल लेघा के छात्र विनय ने JEE Advanced में मारी बाजी, IIT धनबाद में मिला प्रवेश

www.atalhind.com10 July 20262 min read0 viewsभिवानी
तोशाम राजकीय स्कूल लेघा के छात्र विनय ने JEE Advanced में मारी बाजी, IIT धनबाद में मिला प्रवेश

लेघा राजकीय स्कूल के छात्र विनय को जेईई एडवांस में अतुलनीय सफलता पर आईआईटी में मिला प्रवेश

विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बीईओ व गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने किया नगद राशि से सम्मानित

तोशाम /10 जुलाई 2026 /अटल हिन्द /विष्णु शास्त्री

 पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लेघा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विनय पुत्र प्रदीप को जेईई एडवांस में अतुलनीय सफलता प्राप्त कर आईआईटी धनबाद में प्रवेश मिलने पर सम्मानित किया गया। विनय को ग्राम पंचायत व कैरू खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि विनय शुरू से ही एक अच्छा व मेहनती विद्यार्थी रहा है उनके इस विद्यालय में कार्यकाल के दौरान ही विनय ने विभिन्न जिला, राज्य व राष्ट्रीय सत्र की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी सफलता पाई है। प्राचार्य व सरपंच अशोक कुमार व कृष्ण कुमार ने सभी विद्यार्थियों को अनुशासन और लग्न के साथ काम करने से मिलने वाले परिणाम के रूप में विनय की पहचान करवाई।
उन्होंने इसे गांव के लिए उपलब्धि खासकर अपने राजकीय विद्यालय के प्रयास व विनय के अभिभावकों को भी इस उपलब्धि के लिए सराहा। भूतपूर्व सरपंच राजबीर सिंह ने 51 सौ रुपए की राशि, सरपंच अशोक कुमार ने भी 11 हजार व खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने भी 21 सौ रूपये की राशि से विनय को पुरस्कृत किया। विद्यालय की तरफ़ से समस्त स्टाफ ने भी विनय को उसकी शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में सहयोग दिया।
इस अवसर पर विनय के साथ उसकी मां व दादी इस समारोह में शामिल हुई। विनय ने अपने स्कूल के विद्यार्थियों को मेहनत करने व अनुशासन से विद्या प्राप्त करने को सफलता का मूल मंत्र बताया तथा विनय ने अपने शिक्षिकों का धन्यवाद किया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान सोमबीर सिंह, समाजसेवी पवन, प्रवक्ता अन्नपाल व समस्त ग्राम पंचायत सदस्य तथा विद्यालय स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
Share:

Comments

Leave a comment