तोशाम के थिलोड गांव में पागल लोमड़ी का आतंक, 3 महिलाएं और एक दर्जन मवेशी घायल

www.atalhind.com20 May 20262 min read0 viewsभिवानी
तोशाम के थिलोड गांव में पागल लोमड़ी का आतंक, 3 महिलाएं और एक दर्जन मवेशी घायल

 

पागल लोमड़ी ने रात्रि में गांव थिलोड के खेतों में बने घरों में घुसकर मचाया आतंक, 3 महिलाओं सहित दर्जनभर मवेशियों को किया घायल

तोशाम/ 20 मई/विष्णु दत्त शास्त्री

 

गांव थिलोड के खेतों में बने घरों में घुसकर पागल लोमड़ी ने रात्रि 12 बजे से सुबह 4 बजे तक आंतक मचाकर 3 महिलाओं व क़रीबन एक दर्जन मवेशियों को घायल कर दिया। सुबह पागल लोमड़ी ने दम तोड़ दिया।

फोटो विवरण ==—थिलोड के खेतों में बने घरों में घुसकर पागल लोमड़ी ने रात्रि 12 बजे से सुबह 4 बजे तक आंतक मचाकर 3 महिलाओं व क़रीबन एक दर्जन मवेशियों को घायल कर दिया

 

सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि खेतों में रात्रि के समय उनके खेतो में बने घरों में एक पागल लोमड़ी आई। लोमड़ी ने सत्यवान के घर पर मवेशियों पर हमला कर दिया। मवेशियों का शोर सुनकर जब उनके घर की महिला उठी तो महिला बीरमती व खजानी पर हमला कर दिया। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

उसके बाद लोमड़ी ने दिवान सिंह के मकान पर सोई हुई महिला बीरमती पर हमला कर दिया। इसके बाद लोमड़ी ने अनूप व भलेराम के मकान पर घुसकर मवेशियों पर हमला कर दिया।

 

पागल लोमड़ी ने रात्रि के समय 3 महिलाओं व क़रीबन एक दर्जन मवेशियों पर हमला कर घायल कर दिया। सुबह के समय जब खेतों के लोग एकत्रित हुए तो लोमड़ी खेतों में मरी हुई मिली। जिसके बाद किसानों ने लोमड़ी को दफनाया। घायल महिलाओं व मवेशियों का उपचार करवाया गया।

Share:

Comments

Leave a comment